Advertisement
स्वास्थ्य

गर्मी के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये आहार, होगा सिर्फ नुकसान ही नुकसान

गर्मी के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये आहार, होगा सिर्फ नुकसान ही नुकसान

ताज़ख़बर36गढ़ :- मौसम के बदलने के साथ-साथ आपको अपने आहार में भी बदलाव करने होते हैं, अन्यथा आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ आहार बता रहे हैं, जिन्हें आपको गर्मी के मौसम में नहीं खाना चाहिए-

अदरक को भले ही स्वास्थ्यवर्धक माना जाता हो लेेकिन इसका सेवन गर्मी के मौसम में करने से परहेज करना चाहिए। इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता है और आपको नुकसान पहुंचता है। कुछ लोगों का भोजन प्याज के बिना पूरा नहीं होता लेकिन प्याज भी शरीर का तापमान गर्म रखता है जिससे हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं।

वैसे तो पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, लेकिन इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में होता है, जो ब्रेकडाउन होने पर शरीर का तापमान बढ़ा देता है और शरीर के हॉर्मोन्स में बदलाव आने लगता है।
गर्मियों के मौसम में ऑयली चीजों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। समोसा, ब्रेडपकौड़ा, चिप्स आदि आॅयली चीजें खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं। इसलिए अपनी डाइट में लाइट बिस्किट शामिल करे।

error: Content is protected !!