Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमनर्स ने 20 मरीजों को उतारा मौत के घाट, आखिर क्या है...

नर्स ने 20 मरीजों को उतारा मौत के घाट, आखिर क्या है वजह?

ताज़ाख़बर36गढ़ :- टोक्यो- नर्स अयूमी कुबोकी (31) को योकोहामा शहर स्थित ओगूची अस्पताल से सितंबर 2016 को एक 88 वर्षीय शख्स सोजो निशिकावा की हत्या की आश्का में शनिवार को गिरफ्तार किया । इसके 2 दिन बाद उससे एक अन्य शख्स नोबुओ यामकी (88) की मौत के बारे में पूछताछ की गई। कुबोकी ने बताया कि वह इन 2 लोगों की तरह अपनी देखभाल में करीब 20 मरीजों की हत्या कर चुकी है। ओगुची अस्पताल में जुलाई से सितंबर 2016 के दौरान 48 लोगों की मौत हुई थी।

कुबोकी ने पुलिस को बताया कि वह मरीजों की ड्रिप में बेंजलकोनियम क्लोराइड नामक जहरीला केमिकल मिला देती थी। डॉक्टरों ने निशिकावा और यामकी की मौत को प्राकृतिक माना था। लेकिन पोस्टमॉर्टम के दौरान दोनों के शरीर में केमिकल पाया गया। वहीं जांच के दौरान 89 साल के एक बुजुर्ग और 78 साल की महिला के शरीर में भी यह केमिकल मिला था। लगातार कई मोते होने पर पुलिस को अस्पताल के किसी कर्मचारी पर शक था। लेकिन  इसे पता लगा पाना काफी मुश्किल था। जांच के दौरान कई नर्सों की वर्दी फटी मिली। उनके खाने-पीने के सामान से छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा 10 ड्रिप पर सिरिंज लगाने के निशान भी पाए गए। ऐसे में मरीजों की देखभाल के लिए तैनात नर्सों की शिफ्ट टाइमिंग भी जांची गई। इसके बाद पुलिस शक के आधार पर कुबोकी तक पहुंच गई।

अयूमी कुबोकी ने 2008 में बतौर नर्स काम करना शुरू किया था। 2015 में उसने ओगुची अस्पताल में काम करना शुरू किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अयूमी ने यह जानबूझकर किया है। लेकिन यह पता लगाना अब भी काफी मुश्किल है कि इसके पीछे असली वजह क्या है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights