छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 31 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 45 से अधिक कंपनियां देंगी 15 हजार युवाओं को नौकरी का अवसर…

बिलासपुर, 28 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा 31 जनवरी 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार रायपुर परिसर में आयोजित होगा।

इस रोजगार मेले में 45 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी, जो लगभग 15,000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संचालित करेंगी। इन पदों में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी दोनों प्रकार की नौकरियां शामिल हैं, जिससे विभिन्न शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को अवसर मिल सकेगा।

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य होगा। पोर्टल पर उपलब्ध कंपनियों, पदों, योग्यता एवं वेतन संबंधी विस्तृत जानकारी पहले से देखी जा सकती है, जिससे उम्मीदवार अपनी रुचि के अनुसार तैयारी कर सकें।

मेले के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। चयन प्रक्रिया में साक्षात्कार एवं प्रारंभिक मूल्यांकन मौके पर ही किया जाएगा।

अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई कोनी में संपर्क कर सकते हैं। यह रोजगार मेला राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Latest