Wednesday, April 29, 2026
Homeअन्यमहज 20 सेकंड में बची राहुल की जान, क्रैश होते-होते बचा था...

महज 20 सेकंड में बची राहुल की जान, क्रैश होते-होते बचा था विमान

(ताज़ाख़बर36गढ़) पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ये घटना दिल्ली से कर्नाटक के हुबली जा रहे विमान के हवा में हिचकोले खाने और इमरजेंसी लैंडिंग कराने के कारण होती होती बची है। बीते 26 अप्रैल को नई दिल्ली से हुबली जाते समय राहुल गांधी के चार्टर्ड विमान में तकनीकी खराबी आई थी। उसके बारे में डीजीसीए ने आंतरिक जांच की थी और उस जांच की थी।

विमान तकनीकी खराबी होने पर पायलट काबू नहीं पाते तो अगले 20 सेकंड में गंभीर दुर्घटना हो सकती थी यहां तक की राहुल का विमान क्रैश भी हो सकता था। इस तरह की खराबी के पीछे मानवीय चूक हो सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक उस दिन राहुल गांधी का चार्टर्ड विमान अचानक एक तरफ झुकने लगा और उसके इंजन से आवाज आ रही थी। विमान ऑटो पायलट मोड पर चल रहा था। और इस घटना के बाद राहुल गांधी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। कांग्रेस की तरफ से घटना को लेकर किसी साजिश की शिकायत की गई थी और एफआईआर दर्ज कराई गई थी। कांग्रेस ने डीजीसीए से मांग की थी कि वह मामले को गंभीरता से लेकर जांच करे। कांग्रेस की मांग के बाद डीजीसीए ने आंतरिक जांच बैठाई थी। कांग्रेस ने जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की थी।

हुबली में उतारे गए विमान के बाद राहुल के करीबी कौशल विधार्थी ने कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक नीलमणि एन राजू को पत्र लिखा था। बाद में हुबली धारवाड़ की पुलिस उपायुक्त रेणुका सुकुमार ने इस पत्र के मिलने की पुष्टि की थी और कहा था कि आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights