Wednesday, September 10, 2025
Homeआस्थारब से युवाओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार और प्रवीण दुबे को...

रब से युवाओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार और प्रवीण दुबे को विधानसभा पहुंचाने की दुआएं मांगीं


बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाने के लिए समर्थक रब से फरियाद कर रहे हैं। गुरुवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने लुथरा शरीफ में चादरपोशी कर प्रदेश में भाजपा की सरकार और युवा नेता प्रवीण दुबे को विधायक बनाने की दुआएं मांगी। मौलाना मोहम्मद अनवर ने बताया कि इस्लाम धर्म में मन्नत की बड़ी प्रधानता है, जिसके लिए क्षेत्र के युवा लुथरा शरीफ आए हैं।

प्रदेश में नवंबर-दिसंबर 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस, बसपा, जोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। जिन पार्टियों के टिकट फाइनल हो गए हैं, उम्मीदवार क्षेत्रों में जाकर प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इधर, सत्ता पक्ष भाजपा और विपक्ष कांग्रेस खेमे में टिकट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कांग्रेस खेमे में टिकट वितरण को लेकर कराए गए स्टिंग ऑपरेशन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसके चलते टिकट बंटवारे पर पेंच फंस गया है। सत्ता पक्ष भाजपा मतदाताओं को साधने के लिए विकास यात्रा निकाल रही है और जनता को बता रही है कि भाजपा सरकार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में क्या-क्या सौगातें दीं। दूसरी ओर, इस बार भाजपा को कई विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरे की तलाश है। इनमें विधानसभा बेलतरा विधानसभा भी शामिल है। प्रदेश में भाजपा की चौथी बार सरकार बनाने के लिए बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर पहले ही शुरू हो चुका है। युवा, महिला, बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग इस बार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में पसंदीदा उम्मीदवार की मांग कर रहे हैं। इसके लिए क्षेत्र में सामाजिक बैठकें चल रही हैं। सामाजिक बैठकों और हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों पर गौर करें तो क्षेत्र में युवा नेता प्रवीण दुबे सशक्त उम्मीदवार बनकर उभर रहे हैं। गुरुवार को उन्हें विधायक बनाने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों युवा लुथरा शरीफ दरगाह पहुंचे।

यहां उन्होंने चादर चढ़ाते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार और दुबे को विधायक बनाने की मन्नतें मांगीं। युवाओं ने बताया कि इसके पहले भी बेलतरा क्षेत्र के ग्राम लखराम, रानीगांव, नेवसा एवं बैमा में बीते 20 सितंबर को हजारों की संख्या में महिलाएं, किसान, युवा और ग्रामीणों ने उपवास और हनुमान चालीसा का पाठ किया था। इस दौरान उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया था।

spot_img

AD

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest