Homeपुलिसतिफरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामू साहू की पत्नी ने ओवरब्रिज...

तिफरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रामू साहू की पत्नी ने ओवरब्रिज से कूदकर दी जान


बिलासपुर/ तिफरा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की पत्नी ने शनिवार की रात तिफरा ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। वहीं ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। महिला की पहचान करने के बाद सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार रामू साहू तिफरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी रीना साहू (42) गृहणी थी। शनिवार की रात वह परिजन को बिना बताए घर से निकली थीं। तिफरा ओवरब्रिज पहुंचने के बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। इस बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन भी आ रही थी। रेलवे ट्रैक में गिरते ही वह उसकी चपेट में आ गई। आसपास के लोगों ने महिला को कूदते देखकर तत्काल सिरगिट्टी थाना और 112 को सूचना दी। इस बीच वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची 112 ने अज्ञात महिला को तत्काल सिम्स भेज दिया, जहां उसकी मौत हो गई। लेकिन, मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। इधर नगर पंचायत अध्यक्ष रामू साहू व परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। तभी उन्हें किसी महिला के ट्रेन की चपेट में आने की खबर मिली। तब वे सिम्स पहुंचे। फिर इस घटना की जानकारी सिरिगिट्टी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। उसके आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। शव को सिम्स के मरच्युरी में रखा गया है। आज शनिवार को पुलिस पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद परिजन का बयान दर्ज करेगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts