Advertisement
बिलासपुरराजनीति

विधानसभा: जोगी कांग्रेस प्रत्याशी टाह ने बेलतरा से भरा पर्चा… कहा- भाजपा सरकार से अब ऊब चुकी है जनता… इस बार बनेगी जोगी कांग्रेस की सरकार…


बिलासपुर/ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी अनिल टाह का कहना है कि प्रदेश में 15 साल से भाजपा की सरकार है। इतने सालों में भाजपा सरकार ने जनता के छलावा ही किया है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। यह बात जनता समझ चुकी है। इस बार जनता जरूर बदलाव करेगी।

बेलतरा प्रत्याशी टाह ने बुधवार सुबह 11:11:11 बजे कलेक्टोरेट में अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आज उन्होंने एक सेट में नामांकन फार्म भरा है। गुरुवार को जकांछ सुप्रीमो अजीत जोगी आ रहे हैं। उनके साथ जिले के सभी प्रत्याशी एक साथ नामांकन फार्म भरेंगे। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे लगातार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं।

क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार से परेशान है। भाजपा विकास का दावा करती है, पर बेलतरा विधानसभा में विकास दिखाई नहीं देता। बेलतरा विधानसभा में शामिल शहर के वार्डों के नागरिक गंदगी से परेशान हैं। गर्मी के दिनों में यहां पेयजल की समस्या खड़ी हो जाती है तो बरसात में पानी निकासी के लिए जनता परेशान रहती है। उन्होंने कहा कि 15 साल के भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है और बदलाव का मन बना लिया है। जकांछ और बसपा गठबंधन कर चुनाव लड़ रही हैं। अंबेडकर साहब के मार्ग पर चलते हुए हम जनता के पास जा रहे हैं। हर गांव में हमें अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

error: Content is protected !!