Advertisement
बिलासपुर

बिलासपुर विधानसभा: समर्थन मांगने निकले मंत्री अमर का किया गया खैरमखदम… शहर को नई पहचान देने के लिए एक बार फिर जनादेश देने का आग्रह… जानिए आदित्य और शशि अग्रवाल ने क्या कहा…


बिलासपुर/ शहर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने शनिवार को दोपहर बाद ईदगाह चौक के पास अकबर खां की चाल से चुनावी जनसंपर्क की शुरूवात की। यहां मुस्लिम समाज की ओर से उनका खैरमखदम किया गया, सिद्धी विनायक कालोनी में डॉ. अब्बास भाई दवावाला ने आर्शीवाद दिया। इसके बाद अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान मध्यनगरीय चौक, जूनी लाइन, करोना चौक, सीताराम मंदिर के बाद उन्होंने सेंट्रल गुरूद्वारा में मत्था टेका। इस मौके पर पंजाबी समाज की ओर से उनका स्वागत किया गया। सीताराम मंदिर के पास उन्हें नागरिकों-महिलाओं ने नारियल से तौलकर अभिनंदन किया।

इस दौरान अपने स्वागत से अभिभूत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में शहर को नई पहचान देने के लिए एक बार फिर जनादेश देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भयमुक्त- जातिविहीन सर्व समाज की परिकल्पना के स्पप्न को साकार करने की बात कहीं। सरकंडा में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने कहा कि अरपा के पुराने पुल के फोर लेन बन जाने से सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। सरकण्डा के महामाया चौक से कोनी की ओर नई सड़क बन जाने से दुर्घटनामुक्त यातायात की सुविधा साकार हुई है। अग्रवाल ने शहर को पूर्ण विकसित महानगर बनाने के लिए लोगों से आर्शीवाद मांगा। अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विकास करने वाली सरकार है। बिलासपुर को एजुकेशन और कोचिंग हब बनाना जरूरी है, ताकि हर वर्ग के बच्चे शहर में ही उच्च शिक्षा और पीएससी, एलएलएम, आईआईएम, आईआईटी, एआई ईईई तथा रेलवे के साथ ही रक्षा सेवाओं में अपना स्थान बनाकर शहर का नाम देश के मानचित्र पर रोशन कर सकेंगे। इस मौके पर उनके जनसम्पर्क अभियान में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा नागरिक मौजूद थे।

आदित्य बोले- विरोधी जो विकास का ककहरा नहीं जानते, जनहित के मंतव्यों को वे कभी नहीं समझ सकते

गुरु घासीदास नगर, मिनी बस्ती, ओमनगर, राजेंद्र नगर वार्ड में आदित्य अग्रवाल युवाओं और भाजपा पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क में पहुंचे। वार्डवासियों से उनके घरों में मुलाकात कर आदित्य ने अपने पिता और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। वार्डवासियो ने मंत्री अग्रवाल के पुत्र को अपना स्नेह आशीष प्रदान किया। तत्पश्चात आदित्य इंदिरानगर, तात्या टोपे, राम दास नगर, वार्ड क्रमांक 35 से 37 में घर-घर गए। इस दौरान आदित्य ने कहा कि विरोधी जो विकास का ककहरा नहीं जानते। वे जनहित के मंतव्यों को वे कभी नहीं समझ सकते। जातिगत समीकरणों पर अटकल बाजिया करने वाले कतिपय तत्व यह भूल जाते हैं कि सर्व समाज की समन्वित अटूट भारतीय परंपरा और मानव मात्र के प्रति श्रद्धा और कल्याण है। आज के आधुनिक समाज मानव सेवा ही सच्चा धर्म है। इसलिए ही बिलासपुर को संस्कारधानी के नाम भी से जाना जाता है। बिलासपुर में सभी एक दूसरे से सदैव लगाव के साथ रहते है। बढ़ते शहरीकरण के बाद भी कानून व्यवस्था की समस्या नहीं होती। इसी सामुदायिक भावना से बिलासपुर का अपना प्यारा शहर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाओं के साथ अधोसंरचना विकास के विभिन्न आयामों की उपलब्धता के लिए सतत् प्रयास किया जा रहा है। जनसम्पर्क अभियान में सुरेंद्र गुम्बर, मनीष अग्रवाल, सुशील श्रीवास्तव ,सहदेव कश्यप, अनुज टंडन, चंद्र छाबड़ा, किशोर कछवाहा, जसपाल बेदी, रमेश लालवानी, रमेश जायसवाल, आदित्य तिवारी, राजेश पांडेय, मिरजक, मनीष श्रीवास्तव, नरेश नायडू, प्रमोद शर्मा, सुशांत चौहान, देवेंद्र गोस्वामी ,अर्चना कश्यप, अभिजीत दुबे, राजा कश्यप, राजन ठाकुर, राजा कोरी, भागीरथ यादव, ध्रुव कोरी, संजय गुप्ता, ऋषि उपाध्याय, किरोड़ी यादव, मिरजक, शरद यादव, सनाया तांडव, उषा भांगे, रीता भंबरा, जीतू भाई, अमित बजाज, शानुल खान, विक्की रजक, संतोष यादव, शंकर पाल, रवि मजूमदार, उत्तम जैसवाल, पवन गोयल, सुरेश खटीक, अरविन्द आटले आदि शामिल हुए।

धर्मपत्नी शशि अग्रवाल और बहन शारदा गोयनका ने रेलवे एरिया व् कतियापारा, कृष्णा नगर, कुम्हारपारा में किया जनसंपर्क

मंत्री अग्रवाल की धर्मपत्नी शशि अग्रवाल और उनकी बहन शारदा गोयनका, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं परिवारजनों के साथ रेलवे परिक्षेत्र में आरटीएस कॉलोनी, बंगला यार्ड, वायरलेस कॉलोनी में जनसम्पर्क कर वार्डवासियों से मुलाकात की। उन्होंने परिक्षेत्र के लोगों से विधानसभा क्रमांक 30 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अग्रवाल को अपना समर्थन देने की अपील की। इसके पूर्व कतियापारा, कुम्हारपारा, कृष्णा नगर वार्ड में जनसम्पर्क कर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन की अपील की। रेलवे एरिया जनसम्पर्क के लिए पहुंची शशि अमर अग्रवाल ने कहा बिलासपुर का रेलवे क्षेत्र सही मायनों में भारत की विविधता में एकता की संस्कृति वाले सभी समाजों का मिलाजुला स्वरूप दिखलाई पड़ती है। बिलासपुर रेलवे जोन का नाम पूरे देश में है। रेलवे क्षेत्र के लोगों की अपने दायित्वों के प्रति लगाव का नतीजा है, जिसके फलस्वरूप देश के कोने-कोने तक बिलासपुर से रेल सुविधाओं का विस्तार हो गया है। स्वच्छता के मामले में बिलासपुर के रेलवे स्टेशन को विगत वर्ष पूर्व पूरे देश में दूसरा स्थान मिला। रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर की शान है, यह सभी समाजों के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। हमारे परिवार को रेलवे क्षेत्र के लोगों का हमेशा समर्थन मिलता आया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से 20 नवंबर को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मंत्री अग्रवाल की बड़ी बहन शारदा अग्रवाल गोयनका ने कहा कि बिलासपुर का रेलवे स्टेशन रेल सुविधाओं के साथ बिलासपुर के पर्यटन केंद्र के रूप में जाना जाने लगा है। जनशताब्दी, दुरंतो एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस लंबी दूरी की यात्री गाड़ी का छोटे-छोटे स्टेशनों का कायाकल्प, रेल सुविधा के साथ माल लदान में रिकॉर्ड उपलब्धि रेल परिवार के लोगों की कड़ी मेहनत से संभव हो सका। उन्होंने बताया आज से 20- 25 साल पहले गीतांजलि एक्सप्रेस और मुंबई हावड़ा मेल, उत्कल एक्सप्रेस के तीन प्रमुख गाड़ियां होती थीं। आज चारों दिशाओं में तेज गति से दौड़ने वाली यात्री गाड़ियां बिलासपुर से लोगों को मिली हुई हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड का कार्यालय भी खुल गया क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिल रहा है। रेलवे इलाके के लोगों का भी शहर के विकास में सकारात्मक योगदान हमेशा रहता है। आशा है, हमेशा की भांति रेलवे सहित बिलासपुर के लोग भाजपा को अपना आशीर्वाद देंगे। विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क के दौरान रजनी ऋषि, वंदना अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रजनी सोनी, आरती ठारवानी, श्वेता यादव, हर्षा सिंह, प्रभा तिवारी, रजनी सोनी, लता तिवारी, ममता तिवारी, रुकमणी तिवारी, रमा अहिरवार, शशि मिश्रा, सोनकली निषाद वार्ड के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, महिला मोर्चे की बहनें, वार्ड के पार्षदजन एवं आदि शामिल हुए।

error: Content is protected !!