Homeराजनीतिस्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने का दावा निकला फुस्स...सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं...

स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने का दावा निकला फुस्स…सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने से निकला केंद्रीय मंत्री का काफिला…देखें वीडियो…

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महतारी हूंकार रैली के लिए शहर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने की कांग्रेसियों की कोशिशें फुस्स हो गई। रायपुर बिलासपुर के जिस मार्ग से केंद्रीय मंत्री को बिलासपुर पहुंचना था उसी मार्ग पर तिफरा में काली मंदिर के पास कांग्रेसियों का हुजूम केंद्रीय मंत्री को काला झंडा दिखाने के लिए सुबह से खड़े होकर इंतजार कर रहे थे।

इन कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहन रखे थे और हाथों में काले झंडे भी लिए रखे थे। लेकिन ऐन वक्त पर स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने की इन कांग्रेसियों की इच्छा अधूरी ही रह गई। हुआ यह कि कांग्रेसी कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के बड़े से कारवां का इंतजार करते रहे। जबकि स्मृति ईरानी उनके सामने से ही पलक झपकते निकल गई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तैयारी धरे के धरे रह गई।

देखें वीडियो…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts