Homeबिलासपुरबस्तर के कांग्रेस नेता छबिंद्र कर्मा का दावा- बस्तर में 8 से...

बस्तर के कांग्रेस नेता छबिंद्र कर्मा का दावा- बस्तर में 8 से अधिक सीटें जीतेंगे… नक्सल उन्मूलन और विकास पर भाजपा सरकार नहीं दिया ध्यान…


बिलासपुर/ बस्तर टाइगर स्व. महेंद्र कर्मा के बेटे छबिंद्र कर्मा का कहना है कि नक्सल और विकास के मामले को लेकर बस्तर में भाजपा सरकार कभी गंभीर नहीं रही है। दोनों मामले में सरकार फेल ही रही है। हम पहले भी ये आरोप लगाते रहे हैं और अब भी यही आरोप लगाएंगे, क्योंकि यही सच्चाई है।

कांग्रेस नेता छबिंद्र कर्मा अंबिकापुर जा रहे थे। कुछ देर के लिए वे बिलासपुर रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने उन्हें अंबिकापुर और आसपास सीटों पर प्रचार के लिए बुलाया है। वे उनके बुलावे पर जा रहे हैं। मां के विधानसभा सीट की स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले भी वह सीट जीत चुके हैं और इस बार भी जीतेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की 18 सीटों में से 12 सीट कांग्रेस जीतेगी। बस्तर में 12 सीटें हैं, जिसमें से पिछले चुनाव में 8 सीटों पर हम विजयी हुए थे। इस बार हम पिछले चुनाव से अधिक सीटें जीतेंगे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts