Monday, February 2, 2026
Homeक्राइमछत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे जल्दी फैसला...डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म...

छत्तीसगढ़ के इतिहास में सबसे जल्दी फैसला…डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को महज एक माह में सजा…

रायपुर। डेढ़ साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रेक कोर्ट ने महज एक महीने के भीतर दोषी को सजा सुनाकर छत्तीसगढ़ में इतिहास रच दिया। कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा और 50 हजार पांच सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई। घटना के दूसरे ही दिन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। चार दिनों में विवेचना पूरी कर 28वें दिन कोर्ट में चालान पेश कर दिया। प्रदेश में यह अब तक का सबसे तेजी से आने वाला फैसला है।

एसएसपी आरिफ शेख ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कान्फ्रेंस लेकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को तेलीबांधा इलाके में मजदूर परिवार की डेढ़ साल की मासूम को पास के फार्म हाउस में मजदूरी करने वाला मुकेश विश्वकर्मा (21) साथ में खेलने की बात कह लेकर चला गया। काफी देर बाद भी जब बच्ची नहीं लौटी तो मां खोजते हुए फार्म हाउस पहुंची। मुकेश का कमरा भीतर से बंद था। इस पर महिला को शक हुआ। उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया तो बच्ची दूसरे कमरे में रो रही थी। मुकेश उसे लेकर बाहर आया। मां को देखते ही वह रोते हुए लिपट गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलते देख महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे घबराकर मुकेश भाग गया।

महिला बच्ची को लेकर तुरंत तेलीबांधा थाने पहुंची। वहां शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मूलतः बलौदाबाजार जिले के ग्राम डोटेपार निवासी मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने 27 फरवरी को मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने केवल चार दिनों के भीतर इस गंभीर प्रकरण की विवेचना पूरी कर एक मार्च को सप्तम अतिरिक्त न्यायाधीश राजीव कुमार की अदालत में चालान पेश कर दिया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने तगड़ी व तेज विवेचना के लिए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने और एसएसपी आरिफ शेख ने विवेचना टीम को बतौर इनाम 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights