Homeअन्यलोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 22वीं लिस्ट, दिग्विजय सिंह के...

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 22वीं लिस्ट, दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी साध्वी प्रज्ञा…

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों की 22वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश की चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

छठे फेज में होने वाले चुनाव के लिए भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को प्रत्याशी बनाया गया है। साध्वी प्रज्ञा इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ ताल ठोकेंगी।

वहीं गुना से डॉ.के.पी यादव, सागर से राजबहादुर सिंह विदिशा से रमाकांत भार्गव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। आपको बता दें कि बुधवार यानि आज ही सुबह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

बीजेपी की सदस्य बनने के बाद उनकी मध्य प्रदेश बीजेपी के कई बड़े नेताओं से बैठक भी हुई थी। सदस्यता लेने के कुछ घंटों के भीतर ही उनके टिकट का एलान कर दिया गया।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts