Monday, March 23, 2026
Homeक्राइमडेढ़ किलो उल्टी (वोमिट) बेचने निकला था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार...कीमत...

डेढ़ किलो उल्टी (वोमिट) बेचने निकला था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार…कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश…

जब भी आपके आस-पास कोई उल्टी करता है तो आपका मन भी अजीब हो जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी प्राणी है जिसकी उल्टी बहुत कीमती है।

इस विशालकाय प्राणी का नाम व्हेल है। व्हेल मछली को वर्तमान समय में दुनिया का सबसे बड़ा जीव माना जाता है। इसकी उल्टी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा आंकी जाती है।

कीमती होने की वजह से लोग इसकी तस्करी भी करते हैं। भारत में व्हेल की उल्टी की खरीदारी या बिक्री करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। व्हेल की इसी उल्टी के साथ मुंबई पुलिस ने 53 साल के राहुल दुपारे को गिरफ्तार किया है।

राहुल के पास से व्हेल की डेढ़ किलो उल्टी (वोमिट) बरामद हुई है। बाजार में इसकी कीमत 1.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसे समुद्र में बहता सोना भी कहा जाता है।

खाड़ी देशों में इसकी खासी मांग रहती है। एम्बरग्रिस या वोमिट स्पर्म व्हेल की आंतों से निकलने वाले पदार्थ के जमा होने से बनता है। यह ज्यादा उष्णकटिबंधीय समुद्र में पाया जाता है।

इसका इस्तेमाल परफ्यूम, इत्र और अनेक सौंदर्य प्रसाधनों के लिए किया जाता है। यह अल्कोहल, क्लोरोफार्म के साथ जल्दी घुलता और वाष्पीकृत होता है।

इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना पर मुंबई के उपनगरीय इलाके विद्यानगर के कोमा लेन में रेड डाली थी। यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग की टीम ने की।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस उपायुक्त (जोन 7) अखिलेश सिंह ने बताया कि आरोपी नागपुर का रहने वाला है। हालांकि, इस रैकेट के मुख्य तार गुजरात से जुड़े हैं। इसमें व्यास नाम का व्यक्ति सरगना है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights