Saturday, December 13, 2025
Homeक्राइमअवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई: कर्मचारियों से गाली...

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई: कर्मचारियों से गाली गलौज करने वाले वाहन मालिक पर एफआईआर दर्ज…

बिलासपुर, 22 दिसंबर। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों पर नियंत्रण के लिए बिलासपुर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश पर राजस्व और खनिज विभाग द्वारा लगातार जांच और छापेमारी की जा रही है। इस कड़ी में पचपेड़ी तहसीलदार द्वारा जरोंधा-पचपेड़ी क्षेत्र में रेत परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई।

जांच के दौरान, वाहन मालिक रंजीत काटले, निवासी रिस्दा, को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया। तहसीलदार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना पचपेड़ी में अभिरक्षा में रखा। इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं को एक कड़ा संदेश दिया गया है।

प्रकरण दर्ज होने से आक्रोशित रंजीत काटले ने 21 और 22 दिसंबर की रात खनिज जांच चौकी लावर (मस्तूरी) पर पहुंचकर खनिज विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद खनिज चौकी के कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग ने थाना मस्तूरी में रंजीत काटले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इतना ही नहीं, काटले ने थाना परिसर में भी खनिज विभाग के अमले के साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की।

बिलासपुर प्रशासन ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भविष्य में अवैध खनिज परिवहन करने वालों के लिए एक चेतावनी है। जिले में अवैध खनिज व्यापार पर पूर्ण रोक लगाने के लिए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest