Advertisement
बिलासपुरशिक्षा

डाॅ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय शुरू करेगा बी.वोक. पाठ्यक्रम… 15 सेक्टर्स में बनाए गए कोर्सेस बी.वोक. भविश्य की पढ़ाई- चैबे

बिलासपुर/ कोटा/ डाॅ.सी.वी.रामन विश्विद्यालय में इस शिक्षा सत्र से बैचलर ऑफ़ वोकेषन (बी.वोक) डिग्री पाठयक्रम शुरू किया जा रहा है। किसी भी उम्र के 12वीं पास विद्यार्थी सीवीआरयू के बी.वोक पाठ्यक्रम में प्रवेष ले सकेंगें। यह मल्टीपल इंट्री एंड एक्जिट सिस्टम का पाठ्यक्रम है। विद्यार्थी को पहले 6 माह कोर्स करने पर सर्टिफिकेट, 1 साल के कोर्स करने पर डिप्लोमा, 2 साल की पढ़ाई पूरी करने पर एडवांस डिप्लोमा और तीन वर्प के पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी करने पर बी.वोक की डिग्री प्राप्त होगी। इस तीन वर्प के पाठ्यक्रम को विद्यार्थी अपनी समय व सुविधा के अनुसार पढ़ाई करके पूरा कर सकतेे हैं। सीवीआरयू के इस शिक्षा सत्र में बी.वोक के 15 विशयों में विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।

https://twitter.com/36Taza/status/1151867152988872704?s=19

इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्विद्यालय के कुलाधिपति संतोप चैबे ने बताया कि षिक्षा के क्षेत्र में वैष्विक स्तर पर तेजी से बदलाव हो रहा है। बदलती परिस्थियों के साथ अब शिक्षा में भी बदलाव की जरूरत है। देष के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार योग्य बनाने के लिए इस बदलाव को स्वीकार करते हुए हमें वैष्विक स्तर के साथ चलना होगा। बी.वोक कोर्स ऐसा ही एक पाठ्यक्रम है जो दूरवर्ती षिक्षा और नियमित शिक्षा के बीच विद्यार्थियों की बेहतर सुविधा के लिए सेतु का काम करेगा। सही मायने में यह बी.वोक. भविप्य की पढ़ाई है। 12वीं पास हर वर्ग का व्यक्ति यह कोर्स कर सकेगा। चैबे ने बताया कि इस कोर्स में कोई आयु सीमा नहीं है। उद्योगों के कर्मचारी, पुराने विद्यार्थी, महिलाएं, बीते सत्र के 12वीं पास युवा सहित हर वर्ग के लोग अपनी समय सीमा के अनुसार प्रवेष लेकर पढ़ाई पूरी कर सकते है। 6 माह की पढ़ाई में सर्टिफिकेट से लेकर 3 साल तक की पढ़ाई में डिग्री प्राप्त होगी। जो कि अन्य सामान्य स्नातक विपयों के समकक्ष होगी।

आईटीआई पास के विद्यार्थी भी डिग्री में प्रवेष ले सकते हैं। इसी तरह एनएसक्यूएफ लेवल 4 के विद्यार्थी भी बी.वोक. कर सकते हैं। नए पाठ्यक्रम के संबंध में एक उन्नमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विष्वविद्यालय में दिगदर्षिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विवि के कुलाधिपति संतोश चैबे,कुलपति प्रो.रवि प्रकाष दुबे, कुलसचिव गौरव षुक्ला, दूरस्थ षिक्षा के डायरेक्टर अरविंद तिवारी, आईसेक्ट के राज्य समन्वयक षषिकांत वर्मा,पीएमकेके के बिलासपुर के डायरेक्टर राषिद खान सहित बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे।

स्किल बेस पाठ्यक्रम-

चैबे ने बताया कि वर्तमान और भविप्य स्किल का समय है, इसलिए स्किल बेस पाठ्यक्रम करना विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि उन्हें जल्द ही रोजगार मिल सके। बी.वोक.ऐसा ही पाठ्यक्रम हैै। जिसकी पढ़ाई में 60 फीसदी कोर्स स्किल बेस हैं जो कि संबंधित विशय के इंडस्ट्री में कराए जाएंगें। विद्यार्थी सीधा प्रेक्टिकल करेगा। षेप 40 फीसदी कोर्स जनरल एजुकेषन है।

इन सेक्टर्स में कोर्सेस बनाए गए

बी.वोक.इन एग्रीकल्चर।
बी.वोक.इन पेषेंट केयर मेनेजमेंट।
बी.वोक.इन बैंकिंग फायनेंषिय सर्विस एंड इंषोरेंस।
बी.वोक. इन टैक्सटाइल टेक्नाॅजाली।
बी.वोक.इन होटल मेनेजमेंट।
बी.वोक.इन फूड प्रोसेसिंग।
बी.वोक.इन आईटी एप्लीकेषन डेवलपमेंट।
बी.वोक.इन कम्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग।
बी.वोक.इन टेलीकम्यूनिकेेषन।
बी.वोक.इन रिटेल मेनेजमेंट।
बी.वोक.इन इलेक्ट्रानिक्स मैनुफेक्चरिंग सर्विस।
बी.वोक.इन रिन्यूएबल एनर्जी।
बी.वोक.इन मैनुफेक्चरिंग।
बी.वोक.इन आटोमोबाइल सर्विसिंग।
और बी.वोक.इन रेफ्रिजनेरषन एंड एयर कंडिषियनिंग पाठ्यक्रम षामिल हैं।

error: Content is protected !!