Tuesday, March 10, 2026
Homeलाइफस्टाइलगरबा फैशन / चनिया-चोली और केड़ियो संग धोती-पेंट से मिलेगा धमाकेदार लुक,...

गरबा फैशन / चनिया-चोली और केड़ियो संग धोती-पेंट से मिलेगा धमाकेदार लुक, मिरर वर्क जैकेट बनाएगी जरा हटके

लाइफस्टाल डेस्क. नवरात्र की धूम हर बार नई होती है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइट्स और खूबसूरत परिधानों में नृत्य करते लोग गरबा मैदान को उत्सवी रूप दे देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में त्योहारों के तौर पर गरबा परिधानों ने अपने लिए एक नई ही विधा बना ली है। इस साल इसमें क्या नया है, देखिए…

केड़ियो संग धोती पेंट

  1. ये परिधान चलन में है। गरबे में लहंगे के बजाय केड़ियो और धोती पेंट भी पहन सकती हैं। पारंपरिक भी लगता है और ख़ूबसूरत भी। बॉर्डर पर टैसल और जूलरी में बड़े झुमके और नेकलेस गरबा लुक पूरा करेंगे।

  2. चनिया-चोली के नए रंग

    नियॉन कलर पसंद हैं तो लहंगे के लिए इनका चुनाव कर सकती हैं। इसके साथ चोली और जूलरी पारंपरिक रखें। चोली में पॉम-पॉम बॉर्डर लगा सकती हैं। ये इन दिनों स्टाइल का प्रतीक बने हुए हैं। कुछ नया पहनना चाहती हैं तो पारंपरिक चोली के बजाय पेप्लम चोली या पेप्लम कुर्ती पहनें। मिरर वर्क जैकेट डालकर नए तरह का लुक पाएं।

  3. छह मीटर लहंगा

    घेरदार लहंगे में इस बार 6 मीटर लहंगा नया है। प्रयोग करना चाहती हैं तो अलग-अलग रंगों में रफल लेयर लगा सकती हैं। पारंपरिक जूलरी के साथ ये चनिया-चोली खूब फबेगी।

  4. डबल लेयर चनिया

    इस तरह की चनिया-चोली में लहंगा डबल लेयर में होता है। लहंगा का बॉर्डर सामान्य से अधिक चौड़ा रहता है और पहली लेयर पर सेल्फ प्रिंट होता है। गहरे रंग के लहंगे के साथ कॉन्ट्रास्ट चोली पहन सकती हैं। कमर की ओर हैवी टैसल लटकाकर नवेला लुक पाया जा सकता है।

  5. गरबा प्रिंट

    नवरात्र में गरबा प्रिंट चनिया-चोली की मांग सबसे अधिक होती है। हल्के रंग के लहंगे पर चटख रंग का गरबा प्रिंट बहुत खिलता है। इसके साथ मल्टी कलर चोली और रंगीन टैसल का बॉर्डर लगाकर इसकी शोभा बढ़ा सकती हैं। चटख रंग का लहंगा पहनना चाहती हैं तो इस पर हल्केरंग की चोली का चयन कर सकती हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights