Monday, March 9, 2026
Homeआस्थाराजधानी में भी गरबा की धूम, शगुन फार्म में आयोजित 5 दिवसीय...

राजधानी में भी गरबा की धूम, शगुन फार्म में आयोजित 5 दिवसीय गरबा में 5 बुराइयों को खत्म करने का संकल्प

रायपुर। इन दिनों पूरे देश के साथ साथ राजधानी रायपुर में भी गरबा की धूम देखने को मिल रही है। शहर के वीआईपी रोड स्थित शगुन फार्म में आयोजित 5 दिवसीय गरबा रास का अनोखा आयोजन किया जा रहा है। अनोखा इस लिहाज से कि एक रास गरबा में पूरे पांच दिन पांच बुराईयों को खत्म करने का संकल्प लिया जाता है।

आज इस आयोजन में मिरर थीम पर गरबा किया गया। रविवार को पूरे रेड थीम पर गरबा किया जायेगा साथ ही एक हजार एक सौ ग्यारह ​दियों से माता की आरती की जायेगी। IBC 24 इस आयोजन में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा हुआ है। गरबा में युवक-युवतियों का उत्साह देखते बन रहा है।

आयोजन में कॉग्रेस की राजसभा सांसद छाया वर्मा भी शगुन फार्म पहुंची और रास गरबा का आनंद लिया। साथ ही इस आयोजन में 50 केटेगरी में शानदार उपहार रखे गये है। शगुन फार्म में आने वाले शहरवासी यहां की व्यवस्था की तारीफ करते नही थक रहे हैं।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights