Homeअन्यतेज रफ्तार ट्रेलर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मां और...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने 4 साल के मासूम को कुचला, मां और अन्य दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दर्दना​क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि चंदनडीह-भिलाईरोड पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 4 साल की मासूम को रौंद दिया है। हादसे से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, हादसे से मृतक बच्चे की मां सहित दो अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे से घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया है, जिससे रायपुर बिलासपुर रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है

मिली जानकारी के अनुसार आमानाका थाना क्षेत्र के चंदनडीह-भिलाई के पास रविवार को 4 साल का मासूम और उसकी मां सहित दो बच्चे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में 4 साल के मासूम की मौत हो गई। इसके बाद से आक्रोशित ग्रामीणों चक्का जाम कर दिया है। इसके बाद से बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाइवे में वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts