Homeछत्तीसगढ़टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में अवैध कटाई मामला, रेंजर, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट...

टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में अवैध कटाई मामला, रेंजर, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

गरियाबंद। टाइगर उदंती सीतानादी टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में अवैध कटाई मामले में प्राथमिक दृष्टि में दोषी पाए गए  रेंजर, डिप्टी रेंजर एवं फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित कर दिया गया है।

उदंती सीतानादी टाइगर क्षेत्र में भारी पैमाने पर अवैध कटाई हुई थी। शिकायत के बाद 1 सप्ताह पूर्व अधिकारियों का दल मौके पर पहुंचा था। इस मामले में ग्रामीणों ने वन अधिकारियों पर पैसा लेकर अवैध कटाई की छूट देने का आरोप लगाया है।

ग्रामीणों ने टाइगर उदंती सीतानादी टाइगर प्रोजेक्ट क्षेत्र में अवैध कटाई की शिकायत वन मंत्री से भी की थी । जांच के बाद प्राथमिक दृष्टि में रेंजर, डिप्टी रेंजर एवं फॉरेस्ट गार्ड दोषी पाए गए हैं। वन विभाग के मुताबिक जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है। जांच के बाद और भी अधिकारियों पर कार्रवाई भी हो सकती है ।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts