Homeछत्तीसगढ़दंतेवाड़ा से 2 इंजीनियर सहित 3 लोगों को नक्सलियों ने किया अगवा

दंतेवाड़ा से 2 इंजीनियर सहित 3 लोगों को नक्सलियों ने किया अगवा

दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़। नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से दो इंजीनियर सहित तीन लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया है। शुक्रवार शाम से माओवादियों ने तीनों का अपहरण कर साथ ले गए हैं।

खबर है तीनों को अरनपुर इलाके में रखा गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस महकमा इस खबर से अलर्ट होकर पतासाजी में जुट गई है।

बता दें इससे पहले नक्सलियों ने तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता 45 वर्षीय एन श्रीनिवास राव का अपहरण कर हत्या कर दी थी। गृहग्राम कोथुर से नेता का अपहरण किया गया था। कोठागुड़म छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा हुआ है, इसका कुछ भाग बीजापुर के चेरला से टच होता है और कुछ भाग सुकमा से भी मिलता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts