Friday, April 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़शराबबंदी की मांग पर अनोखा विरोध, जेसीसीजे नेता मंत्रियों को सौंपेगें महात्मा...

शराबबंदी की मांग पर अनोखा विरोध, जेसीसीजे नेता मंत्रियों को सौंपेगें महात्मा गांधी की जीवनी

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले शराबबंदी को लेकर प्रदेश में एकबार फिर से सियासत गर्माने वाली है। सत्तापक्ष कांग्रेस पर विधानसभा चुनावों के बाद से ही प्रदेश में शराबबंदी लागू करने का दबाव विरोधी पार्टियां लगातार बनाए हुए है। ऐसे में अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी ने शराबबंदी को लेकर विरोध का अनोखा तरीका ढूढ़ निकाला है। जिसके तहत कल यानि सोमवार को मंत्रियों को महात्मा गांधी की जीवनी भेंट की जाएगी। कल मंत्रियों के बंगले पहुंचकर जेसीसीजे के नेता मंत्रियों को महात्मा गांधी की जीवनी भेंट करके प्रदेश में शराबबंदी की मांग करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस पर जेसीसीजे और भाजपा शराबबंदी को लेकर विधानसभा सत्र में भी हमलावर रही है, शराबबंदी को लेकर कांग्रेस सरकार पर अपने वादे से मुकरने का आरोप लगाते हुए विरोधी पार्टियों ने हमेशा कांग्रेस को निशाने पर लिया है। कांग्रेस पर यह आरोप भी है कि प्रदेश में शराब बंदी लागू करने के वादे को लेकर कांग्रेस सत्ता में आयी है और अब कांग्रेस सरकार इसे ही राजस्व बढ़ाने का जरिया बना चुकी है।

बता दें कि महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक ओर जहां कांग्रेस प्रदेशभर में कार्यक्रम और गांधी विचार यात्रा निकाल रही है वहीं महात्मा गांधी के सिद्धातों और गांधी की शराब व नशे पर क्या राय थी इसी आशय को लेकर जेसीसीजे फिर से कांग्रेस को घेरने की तैयारी में है। जेसीसीजे का आरोप है कि गांधी के सिद्धांतों को अगर कांग्रेस मानती तो अब तक प्रदेश में शराबबंदी हो चुकी होती, इनकी कथनी और करनी में अंतर है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights