Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: आज "भारत मेरी पहचान" के बैनर तले सीएए और एनआरसी के...

बिलासपुर: आज “भारत मेरी पहचान” के बैनर तले सीएए और एनआरसी के विरोध में मौन-रैली…

बिलासपुर। देश के वर्तमान परिदृश्य में विभिन्न स्थानों पर और हमारे शहर में सीएए और एनआरसी के विरुद्ध लगातार आंदोलन चल रहे हैं। इसी तारतम्य में “भारत मेरी पहचान” संगठन बिलासपुर के बैनर तले बिलासपुर में एक मौन-रैली का आह्वान किया गया है।

आज रैली 16 फ़रवरी, रविवार को दोपहर 2:00 बजे स्थानीय सत्यम चौक, बिलासपुर से प्रारंभ होगी। रैली पैदल सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड, पुराना हाई कोर्ट होते हुए गाँधी चौक एवं वहां से मुख्यमार्ग होते हुए सिम्स चौक, ईदगाह चौक से डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुँचेगा। अम्बेडकर चौक में मौन रैली के समापन पश्चात  सीएए और एनआरसी के विरुद्ध सभा की जाएगी। उक्त प्रदर्शन संध्या 5:00 बजे समाप्त होगा। संगठन ने बिलासपुर शहर के सभी लोगों से सम्मिलित होने की अपील की है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights