Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़बिलासपुर: भारत मेरी पहचान संगठन ने आयोजित की "मौन रैली" CAA, NRC, NPR के...

बिलासपुर: भारत मेरी पहचान संगठन ने आयोजित की “मौन रैली” CAA, NRC, NPR के ख़िलाफ़ उमड़ा जनसैलाब…सभी समाज के लोगों ने की शिरकत…

बिलासपुर। CAA, NRC, NPR के विरुद्ध पूरे देश मे व्यापक विरोध का माहौल बना हुआ है। बिलासपुर में भी लगातार अलग-अलग सामाजिक संगठन इस क़ानून का विरोध करते चले आ रहे हैं। इस कड़ी में बिलासपुर में आज एक विशाल जनसमूह “मौन रैली” के लिए उमड़ा।

विदित हो कि “भारत मेरी पहचान” संगठन बिलासपुर के द्वारा 16 फरवरी को “मौन रैली” का आह्वान किया गया था। इस आह्वान पर हज़ारों की तादाद में जनसमूह स्थानीय सत्यम चौक में जमा हुआ और वहाँ से पैदल “मौन” हो कर अपने हाथों में CAA, NRC, NPR विरोधी तख़्ती, और राष्ट्रीय ध्वज के साथ रैली निकाली। कुछ लोग अपने हाथों में संविधान की प्रस्तावना और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की फ़ोटो लिए चल रहे थे।

रैली अनुशासित एवं शांतिपूर्ण तरीके से पैदल सत्यम चौक से पुराना बस स्टैंड, पुराना हाई कोर्ट होते हुए गाँधी चौक एवं वहां से शहर के मुख्यमार्ग गोल बाज़ार, करोना चौक, सिम्स चौक, ईदगाह चौक होते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा तक पहुँची। रैली में एस सी समाज, एस टी समाज, बौद्ध, समाज, सिक्ख समाज, महरा समाज, हिन्दू समाज, मुस्लिम समाज, मसीही समाज के लोगों सहित सभी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। रैली के समापन पश्चात डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समीप इस क़ानून के विरोध में जनसभा की गई।

सभा का संचालन तैय्यब हुसैन ने किया सभा को मोहम्मद सलाहुद्दीन, पास्टर नवीन, मौलाना शब्बीर अहमद नूरी, दसेराम खांडे, ज़ाहिर आग़ा, पास्टर एलेक्सेंडर पॉल, मोहम्मद जस्सास,सुरेश दिवाकर, सलीम साहिल इत्यादि ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने NRC, CAA का विरोध किया और इसे काला क़ानून एवं संविधान विरोधी बताया। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से इस क़ानून को वापस लेने का आह्वान किया। अंत में शेख अय्यूब एवं अकबर खान ने आभार व्यक्त किया। इस रैली को अपना समर्थन देने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नज़ीरुदीन ने सभा मे शिरकत की। रैली एवं सभा में हज़ारों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं आसपास के क्षेत्र से आये प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights