Thursday, March 5, 2026
Homeमनोरंजनबॉलीबुड: बहुत ही कम समय में सलमान से घुलमिल गयी थी हर्षाली...

बॉलीबुड: बहुत ही कम समय में सलमान से घुलमिल गयी थी हर्षाली मल्होत्रा…

बॉलीवुड की जानी मानी बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है. वहीं हम बता दें कि हर्षाली मल्होत्रा बॉलीवुड की मशहूर चाइल्ड आर्टिस्ट में से एक हैं. उन्हें पहली बार फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी के किरदार में देखा गया था. इस फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. आज उनका 12वां जन्मदिन है. बाल कलाकार हर्षाली का जन्म 3 जून 2008 को मुंबई में हुआ था. और उनकी अगली फिल्म नास्तिक है. उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया है. जिसमें कबूल है और सावधान इंडिया जैसा मार्मिक शो भी शामिल है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की शूटिंग से पहले जब हर्षाली की सलमान खान से मुलाकात हुई थी तो उन्होंने दबंग खान से एक सवाल पूछा था. जंहा हर्षाली ने सलमान खान से पूछा था कि ‘क्या आप मुझे सुपरस्टार बना देंगे.’ उस वक्त सलमान को लगा था कि हर्षाली के पेरेंट्स ने उसे यह सिखाया है लेकिन सलमान को बाद में इस बात का अहसास हुआ कि यह शब्द खुद हर्षाली के ही थे. ‘बजरंगी भाईजान’ के सेट पर हर्षाली खाली वक्त में सलमान खान और कबीर खान के फोन में बार्बी वाले गेम्स खेला करती थी. वहीं सलमान खान के साथ टेबिल टेनिस भी खेलती थी.

बच्चों का दिल कोमल होता है. कहा जाता है कि ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हर्षाली अक्सर रो जाती थी. ऐसा तब होता था जब वो सलमान खान को फाइटिंग सीन या फिर इमोशनल सीन करते हुए देखती थी.एक इंटरव्यू के दौरान हर्षाली की मां कहती हैं कि उनकी बेटी पहले सलमान खान से बात करने में काफी शरमाती थी. कुछ वक्त बाद वह सलमान के साथ घुलमिल गई थी. आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि ‘बजंरगी भाईजान’ फिल्म से पहले हर्षाली कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. हर्षाली पहली बार ‘कुबूल है’ सीरियल में नजर आई थीं. इस सीरियल में हर्षाली ने लीड एक्ट्रेस के बचपन का किरदार निभाया था. कहा जाता है कि ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के दौरान high-pitched आवाज की वजह से हर्षाली डर जाती थीं. ऐसे में कबीर और सलमान इस बात का ध्यान रखते थे कि उस दौरान हर्षाली किसी से बात करने में बिजी रहे.

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights