Thursday, March 5, 2026
Homeअन्यदुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है बीजेपी,  इससे जुड़ें हर शख्स को...

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है बीजेपी,  इससे जुड़ें हर शख्स को पता होनी चाहिए ये 10 बातें..

लदुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में आज भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। भारतीय जनता पार्टी निरंतर सफलता के साथ आगे बढ़ रही है। आज के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत के गृहमंत्री अमित शाह जैसे कई दिग्गज़ पार्टी की पहचान है। आइए जानिए आज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं 10 ख़ास बातें।

– 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

– साल 1984 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव लड़ा और पार्टी को 1984 के आम चुनाव में महज दो सीट से संतुष्ट होना पड़ा था।

– भारतीय जनता पार्टी आज जिस मुहाने पर खड़ी है, उसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भारत के उप प्रधानमंत्री रह चुके लाल कृष्ण आडवाणी का बहुत बड़ा योगदान है।

– भारतीय जनता पार्टी की पहचान दक्षिणपंथी राजनीतिक पार्टी के रूप में है और भाजपा की विचारधारा हिंदू राष्ट्रवाद की है।

– हर पार्टी का अपना चुनाव चिन्ह है, ठीक उसी तरह भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है, इस फूल का संबंध हिंदू परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

– इस बात से बहुत कम लोग परिचित हैं कि भारतीय जनता पार्टी का एक मुखपत्र भी है और इसका नाम है ‘कमल संदेश’।

– भाजपा अपने आपमें एक बहुत बड़ा संगठन है। महिलाओं के लिए इसमें बीजेपी महिला मोर्चा, अल्पसंख्यकों के लिए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा, किसानों के लिए बीजेपी किसान मोर्चा और युवाओं के लिए भारतीय युवा मोर्चा है।

– दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का तमगा भी भारतीय जनता पार्टी को ही प्राप्त है। इसके कुल 18 करोड़ सदस्य है।

– साल 2014 बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण साल रहा था। पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपने बलबूते 282 सीटों पर विजय हासिल की थी। पीएम मोदी ने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और विजय हासिल कर देश के पीएम बनें। वहीं 2019 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हुई।

– भारतीय जनता पार्टी अपने नेतृत्व में हिंदुस्तान को एक अलग मुहाने पर ले जा रही है। वह भारत को विकसित और खुशहाल बनाने के लिए काम करती है। साथ ही पार्टी की सोच का दायरा भी काफी बड़ा है और वह सही एवं सटीक निर्णय लेने के लिए प्रसिद्ध है।

http://tazakhabar36garh.com/nation/the-modi-government-at-the-center-is-planning-to-privatize-more-than-half-of-the-public-sector-banks-these-banks-may-soon-become-private/

साभार न्यूज़ ट्रैक

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights