Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यराफेल डील पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा-...

राफेल डील पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- भारत के खजाने से चुराया गया पैसा…

सरकारी कोष के धन के लेनदेन को लेकर मोदी सरकार को सवालों के घेरे में रखने वाली कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर प्रश्न खड़े किए हैं। राफेल डील को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत के खजाने से पैसा चुराया गया है।

राहुल गांधी ने शनिवार को ट्विटर पर एक खबर साझा करते हुए कहा कि राफेल के लिए भारत के खजाने से पैसा चुराया गया। अपने ट्वीट में राहुल ने महात्मा गांधी का एक कथन भी लिखा है_ सच एक है, रास्ते कई हैं। ट्विटर पर शेयर किये गये समाचार में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने राफेल डील से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी सीएजी को देने से मना कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि राजग सरकार ने 23 सितम्बर, 2016 को फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी दसाल्ट एविएशन के साथ 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इसी डील पर कांग्रेस ने सवाल उठाये थे। इस बीच लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की गई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने दिसम्बर 2018 में खारिज कर दिया। साथ ही कहा था कि उसे इसमें कुछ गलत नजर नहीं आया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights