Wednesday, March 4, 2026
Homeअन्यकांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, केंद्रीय नेतृत्व में बड़े बदलाव की...

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आज, केंद्रीय नेतृत्व में बड़े बदलाव की पूरी आशंका, राहुल गांधी फिर बन सकते है पार्टी अध्यक्ष…

आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक है। इस बैठक में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पद छोड़ने की घोषणा करने के लिए तैयार दिख रही हैं। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब पार्टी को नया अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए उन्होंने पार्टी महासचिवों से कार्यसमिति के अन्य सदस्यों से बात करने को भी कहा है।

दरअसल अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसके बाद पार्टी का स्थायी अध्यक्ष चुनने की बात जोरों से उठ रही है। इसी बात को लेकर कांग्रेस के कई नेता और पूर्व मंत्रियों समेत 23 लोगों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में कई बदलाव करने की मांग की है। साथ ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने के लिए भी कहा है।

पार्टी नेताओं की तरफ से लिखे गए पत्र के बाद ही सोनिया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सभी को एक साथ मिलकर एक नया प्रमुख खोजना चाहिए। उन्होंने यह भी साफ किया कि अब वो कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहती हैं। हालांकि इससे पहले भी कई बैठकों में उन्होंने जिम्मेदारियों के लिए नया प्रमुख चुनने की बात कही थी।

पत्र में पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ कांग्रेस सांसदों द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। पत्र में 134 वर्षीय पार्टी के नेतृत्व में अनिश्चितता का आरोप लगाया गया। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आज़ाद, शशि थरूर, भूपिंदर हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, मनीष तिवारी और पीजे कुरियन द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे। इसे स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के 10, जनपथ स्थित सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचाया गया।

दो वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के अनुसार, सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को साथ मिलकर एक नया अध्यक्ष खोजना चाहिए, क्योंकि वह पार्टी का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी अब नहीं उठाना चाहती हैं। वहीं, पार्टी के कुछ नेता राहुल गाँधी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में देखना चाहते है।

बता दें कि मई 2019 में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं थी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दिया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights