Saturday, March 14, 2026
Homeअन्यपति के गले में पट्टा डालकर कुत्ते की तरह घूमाने निकली महिला,...

पति के गले में पट्टा डालकर कुत्ते की तरह घूमाने निकली महिला, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

पूरी दुनिया कोरोना वायरस से परेशान है। कई देशों में हालात फिर से बिगड़ने शुरू हो गए हैं, जिस वजह से वहां पर लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। जिसमें कनाडा भी शामिल है। कोरोना महामारी के बीच वहां पर एक अजीबो-गरीब वाक्या सामने आया है, जहां एक महिला ने पुलिस से बचने के लिए अपने पति के गले में पट्टा डालकर उसे सड़क पर घुमाया। दरअसल कनाडा में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैला। वैक्सीन तो आ गई है लेकिन एक साथ इतनी बड़ी आबादी को उपलब्ध करवाना आसान नहीं है। इस वजह से प्रशासन ने Quebec इलाके में चार हफ्तों का नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया, ताकी कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। नाइट कर्फ्यू के दौरान प्रशासन ने आपातकालीन सेवाओं, जरूरी काम और पालतू जानवरों को बाहर घुमाने की छूट दी है।

King Street East में नाइट कर्फ्यू से बचने के लिए एक महिला ने नायाब तरीका निकाला। वो रात में खुद तैयार हुई और अपने पति के गले में पट्टा डालकर बाहर घुमने निकल पड़ी। इस दौरान जब पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो वो हैरान रह गए। एक पुलिसकर्मी ने शख्स के गले में पट्टा डालने की वजह पूछी, जिस पर महिला ने जवाब दिया कि वो अपने कुत्ते को घुमा रही है। साथ ही उनसे बहस भी करने लगी कि प्रशासन ने पालतू जानवरों को घूमाने पर रोक नहीं लगाई है।
महिला की ये दलील सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। महिला के अलावा उसका पति भी पुलिस से बात करने को तैयार नहीं था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और कर्फ्यू उल्लंघन को लेकर दोनों पर 1500-1500 डॉलर का जुर्माना लगाया। भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम 2 लाख के करीब है। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल नवंबर में चेक रिपब्लिक में भी जब प्रशासन ने पाबंदियां लगाईं तो पालतू जानवरों को टहलाने की छूट दी। उस दौरान एक शख्स कुत्ते जैसे दिखने वाले खिलौने के साथ पकड़ा गया था। हालांकि प्रशासन ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया था।
spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights