Monday, February 2, 2026
Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: भाजपा नेता ने नवविवाहिता पत्नी संग कराया सरकारी हेलीकॉप्टर में वेडिंग...

छत्तीसगढ़: भाजपा नेता ने नवविवाहिता पत्नी संग कराया सरकारी हेलीकॉप्टर में वेडिंग शूट, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में सेंध… 

रायपुर। भाजपा नेता के नवविवाहिता पत्नी के साथ सीएम के लिए रखे सरकारी हेलीकॉप्टर में फोटोशूट सोशल मीडिया में वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने इसकी शिकायत डीजीपी से की है। इधर मामले को बढ़ता देख विमानन विभाग ने आज एक ड्राइवर को निलंबित कर दिया है । साथ ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी सेंध मानते हुए विमानन विभाग ने चीफ पायलट कैप्टन पंकज जायसवाल की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

बताया जा रहा है कि जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। साय ने रविवार को पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित हैंगर पहुंचकर सरकारी हेलिकॉप्टर में वेडिंग फोटो शूट कराया। अफसरों का कहना है, विमानन विभाग का ड्राइवर योगेश्वर साय ही दोनों को साथ लेकर हैंगर गया था। उसी ने हैंगर खुलवाया। फोटोशूट काफी देर तक चला, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। फोटोशूट की तस्वीरे सामने आने के बाद अब विमानन विभाग और हेलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता विकास तिवारी ने विमानन विभाग में इसकी लिखित शिकायत की है। उसके बाद विमानन विभाग के संचालक नीलम नामदेव एक्का ने कैप्टन पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है। विमानन संचालक ने बताया है, अभी तक की जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन विभाग के ड्राइवर योगेश्वर साय ने उनके लिए हैंगर खुलवाया था। उस ड्राइवर को निलंबित किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक संकेत साय भाजपा के कुनकुरी से पूर्व विधायक और जशपुर जिलाध्यक्ष रोहित साय का भतीजा है। संकेत की मां सुशीला साय जनपद पंचायत सदस्य हैं। खुद संकेत जशपुर जिले के ढोंढी बाहर गांव का सरपंच और भारतीय खाद्य निगम में केंद्र सरकार की ओर से मनोनीत सदस्य भी है। विमानन विभाग का ड्राइवर योगेश्वर साय भी इनका रिश्तेदार है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights