Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में सीएम से पूछा, सोलर पंप के...

छत्तीसगढ़: कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में सीएम से पूछा, सोलर पंप के आवेदन निरस्त क्यों हुए…जानें  मुख्यमंत्री का जवाब…

रायपुर। धरसींवा कांग्रेस विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने सरकार द्वारा दिए जा रहे सौर ऊर्जा कनेक्शन को लेकर हो रही समस्या को आज विधान सभा में प्रमुखता से उठाया और मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि 2018-19 एवं 2019 -2020 की स्थिति में कितने सोलर पंप किसानों के हित में लगाए गए। कितने किसानों के द्वारा सोलर पंप लगाये जाने हेतु आवेदन पत्र विभाग को प्राप्त हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आधे से अधिक प्रकरण निरस्त करने का कारण पूछा।

विधायक शर्मा ने विधानसभा सत्र में धरसीवां विधानसभा में किसानों के सोलर पंप लगाये जाने हेतु आधे से अधिक आवेदन पत्रों के निरस्तीकरण को लेकर सवाल पूछा। विधायक शर्मा ने सरकार से पूछा कि क्या कारण है किसानों के सोलर पंप आवेदन को आधे से अधिक प्रकरण निरस्त किये गए। जिस पर मुख्यमंत्री ने जाँच का आश्वासन दिया।

क्लिक कर यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़: स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी रखे जाने पर बोले बघेल- मोदी के भूतपूर्व होने का संकेत, दिया अटल का उदाहरण…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे गंभीरता से लेते हुए व किसानों की मुद्दों को उठाने के लिए धरसींवा विधायक अनिता शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि धरसींवा विधान सभा मे 2018-19 में 74 व 2019-20 में 40 पंप लगाए थे।

पंप के लिए 174 किसानों ने आवेदन किया था, जिसमे 58 किसानों के आवेदन को निरस्त किया गया था। किसानों के इतने बड़े रूप में आवेदन जिस तरह से निरस्त किये गए है, वह एक लापरवाही को उजागर करती है। जिसे मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विधायक को आश्वस्त किया कि किसानों को लेकर किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही नहीं होगी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights