Monday, March 9, 2026
Homeदेशसिनी शेट्टी ने जीता Miss India 2022 का खिताब, 31 सुंदरियों को...

सिनी शेट्टी ने जीता Miss India 2022 का खिताब, 31 सुंदरियों को पछाड़कर किया ट्रॉफी पर कब्जा…

कर्नाटक की 21 वर्षीय सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार शाम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में पूर्व मिस इंडिया तेलंगाना की मनासा वाराणसी ने सिनी को मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया। यह कार्यक्रम मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

सिनी शेट्टी ने जीता Miss India 2022 का खिताब
सिनी ने जहां मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता तो वहीं राजस्थान की रुबल शेखावत मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर-अप और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर-अप बनीं। सिनी बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं इसमें कोई शक नहीं वहीं जब वो इवेंट में सिल्वर हाई स्लिट गाउन में नजर आईं तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।

CFA का कोर्स कर रही हैं सिनी शेट्टी

मालूम हो कि सिनी का जन्म मुंबई में हुआ है और वो वहीं पली-बढ़ी हैं लेकिन उनका पैतृक निवास कर्नाटक है। वो फाइनेंस में स्नातक हैं मौजूदा दौर में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं। सिनी अब अब प्रतिष्ठित 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करे।

31 सुंदरियों को पछाड़कर जीता खिताब

सिनी ने ये खिताब 31 सुंदरियों को पछाड़कर हासिल किया है। सिनी को डांस का शौक है और वो बहुत अच्छी भरतनाट्यम की डांसर भी हैं। उन्होंने इवेंट में अपनी एक डांस प्रस्तुति भी दी। अपने सक्सेस के पीछे अपने घरवालों का सपोर्ट बताने वाली सिनी काफी हंसमुख और हाजिर जवाब भी हैं।

मनीष पॉल ने शो की मेजबानी की

हु्स्न की इस महफिल में बॉलीवुड की कई नामीगिरामी हस्तियों ने शिरकत की, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, कृति सेनन, मनीष पॉल, राजकुमार राव , डीनो मोरिया ,कृति सेनन और लॉरेन गॉटलिब का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। मनीष पॉल ने शो की मेजबानी की तो वहीं मिस इंडिया जूरी पैनल में नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा जैसे कलाकार शामिल थे।

फिनाले का प्रसारण 17 जुलाई को कलर्स टीवी चैनल होगा

क्रिकेटर मिताली राज भी जूरी का हिस्सा थीं। इसके अलावा, राहुल खन्ना, रोहित गांधी और श्यामक डावर भी पैनल का हिस्सा थे। मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 17 जुलाई को कलर्स टीवी चैनल पर किया जाएगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights