Monday, March 9, 2026
Homeदुनिया2022 को लेकर बाबा वेंगा की 2 भविष्यवाणियां हुईं सच, अब इनको...

2022 को लेकर बाबा वेंगा की 2 भविष्यवाणियां हुईं सच, अब इनको लेकर फैला हुआ है डर…

दुनिया में एक से बढ़कर एक भविष्यवक्ता हुए हैं, और उनकी भविष्यवाणियों के कारण दुनिया भर में उनका नाम अव्वल दर्जे पर रहा। इसी लिस्ट में दुनिया के सबसे फेमस भविष्यवक्ताओं में शामिल रहे ‘बाबा वेंगा’ (Baba vanga)। जी दरअसल दुनिया में अपनी भविष्यवाणियों के कारण प्रसिद्ध हुई बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हुईं लेकिन कई गलत भी साबित हुईं। जी दरअसल वह अपने अनुयायियों को 5079 तक की भविष्यवाणी करके गई थीं। वहीं बाबा वेंगा को “बाल्कन के नास्त्रेदमस” (Nostradamus of the Balkans) कहा जाता है। आपको बता दें कि उन्होंने 2022 के लिए जो भविष्यवाणियां की थीं, उनमें से दो भविष्यवाणियां लगभग सच साबित हो चुकी हैं।

जी दरअसल The mirror के मुताबिक, बाबा वेंगा ने यह भी दावा किया था कि 2022 में कुछ देश पानी की कमी से परेशान रहेंगे। यह बात सभी जानते हैं कि पुर्तगाल और इटली जैसे देशों ने अपनी जनता से पानी के उपयोग को कम करने के लिए कहा है। साल 1950 के दशक के बाद से देश में अभी सबसे अधिक सूखा पड़ रहा है। दूसरी तरफ इटली में भी 1950 के दशक के बाद से सबसे खराब सूखे से गुजर रहा है। इसी के साथ बाबा वेंगा ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि 2022 में एशियाई देश और ऑस्ट्रेलिया के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बनेंगे, भूकंप आएगा और सूनामी भी आएगी। जी हाँ और यह बात सब जानते हैं कि भारी वर्षा और बाढ़ ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर तबाही मचा दी थी। बांग्लादेश, भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से और यहां तक कि थाईलैंड भी बाढ़ से प्रभावित था।

अब ऐसा माना जा रहा है कि यह भविष्यवाणी भी पूरी तरह सटीक साबित हुई है क्योंकि इस साल इन देशों में भारी बारिश हुई है। आपको बता दें कि साल 2022 को लेकर उन्होंने और भी बहुत कुछ कहा है। उन्होंने कहा था साल 2022 में साइबेरिया से एक भयंकर वायरस विस्फोय होगा। इसी के साथ उन्होंने टिड्डे के हमले को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। इसी के साथ उन्होंने कहा था, ‘2022 में रूस दुनिया का बादशाह बनेगा, जबकि यूरोप एक बंजर भूमि की तरह हो जाएगा। सभी बर्फ जैसे पिघल जाएंगे, केवल एक ही अछूता रहेगा- व्लादिमीर की महिमा, रूस की महिमा। रूस सबको रास्ते से हटा देगा और दुनिया पर राज करेगा।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights