Advertisement
आस्थाबिलासपुर

बिलासपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, सर्व यादव समाज बिलासपुर द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा…

बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति, सर्व यादव समाज बिलासपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा समाज के शिखर पुरूष मा.बी.आर यादव जी के प्रतिमा स्थल बृहस्पति बाजार से प्रारंभ होकर नेहरू चौक सदर बाजार गोल बाजार, होते हुए पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन लाल बहादुर शास्त्री शाला प्रांगण पहुॅचकर कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरूवात भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की पूजा अर्चना कर की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव ने समस्त यादव यादव बंधुओं, माता, बहनों एवं युवाओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि यादव के लोग भगवान श्रीकृष्ण जी को कुलदेवता भगवान, ईष्ट देवता मानते है, इसी प्रकार पूरे हिन्दुस्तान में पूरे विश्व में भगवान कृष्ण के साधक है पूजारी है उनको मानने वाले है। कृष्ण भगवान एक सर्वव्यापी भगवान है जो सबको प्रफुल्लित करते है उनके नाम मात्र लेने से मानव समाज का कल्याण हो जाता है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने उपस्थित समस्त यादव समाज के लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि जन्माष्टमी को भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व में आस्था व उल्लास से मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केन्द्र रहे है। हम सभी को श्रीकृष्ण जी के व्यक्तित्व एवं उनके बताये मार्गो को आत्मसात करके चलना चाहिए।

कार्यक्रम के विशिष्टि अतिथि छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीकृष्ण की प्रशंसा में भगवत् पुराण अनेक लोकगीत लिखे गए जो आज भी मन्दिरों में गाये जाते हैं श्रीकृष्ण का चरित्र हमें लौकिक और आध्यात्मिक शिक्षा देता हैं गीता में उन्होंने स्वयं कहा है कि व्यक्ति को मात्र कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं रखनी चाहिए।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति सर्व यादव समाज बिलासपुर के अध्यक्ष विष्णु यादव ने कहा कि समस्त यादव भाईयों ने एक होकर सर्वयादव समाज का शोभा यात्रा निकालकर एकता का परिचय दिया है भविष्य में भी इसी तरह से एक शोभायात्रा निकालकर समाज को संगठित करने का इसी तरह से प्रयास हमेशा चलते रहना चाहिए। इसके लिए समस्त यादव बंधु धन्यवाद एवं बधाई के पात्र है। समस्त यादव समाज आज बिलासपुर में एक जुटता का परिचय देते हुए शोभायात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए है। यादव समाज पूरी तरह से बिलासपुर में एक है।
आयोजन समिति के महासचिव रामचंद्र यादव ने कहा कि समाज के युवा भाईयों ने मेहनत कर समाज के लोगों को संगठित कर शोभायात्रा को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत किया आज उसी का परिणाम है कि शोभायात्रा में हजारों की संख्या में यादव के लोग शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाये है।

मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान, प्रवक्ता अभयनारायण राय, चंद्रशेखर यादव, बुधराम यादव, सुनीता यादव, गीता यादव, कन्हैया यादव, सतीश यादव, मनीराम यादव, प्रकाश यादव, गिरीश यादव, किशोर यादव, प्रियंका यादव, मीनू सुमंत यादव, जमुना यादव उपस्थित रहे।

इस मौके पर विष्णु यादव, रामचंद्र यादव, बुधराम यादव, श्रीराम यादव, लालजी यादव, किशोर यादव, मनीराम यादव, आकाश यादव, प्रकाश यादव, संजय यादव, सुनीता यादव, गीता यादव, दिनेश राम यादव, रामफल यादव, डीसी यादव, मंतराम यादव, राय सिंह यादव, अभिमन्यु यादव, सौरभ यादव, शिवचरण यादव, जागेश्वर यादव, दीपक यादव, छोटू यादव मनोज, विक्की यादव, आयुष यादव, आकाश यादव, आदर्श यादव, आदर्श यादव, विलाश यादव, सन्नी यादव, वासु यादव, दीप यादव, देवेन्द्र यादव, संदीप यादव, रामकुमार यादव, राघव यादव, आयुष यादव, सौरभ यादव, राम यादव, श्याम यादव, बजरंग यादव, महेन्द्र यादव, साकु यादव, मनीष यादव, उमेश यादव, महेन्द्र यादव, ओंकार यादव, अमित यादव, दुर्गा यादव, सतीश यादव, शिवचरण यादव, रामकुमार यादव, विश्वनाथ यादव, गिरीश यादव, सतीश यादव, देवेन्द्र यादव, कन्हैया यादव, गणेशराम यादव, राधेश्याम यादव, सुखनंदन यादव, रिखी यादव, सिखी यादव, आशीष यादव, सतीश यादव, भागीरथी यादव, नंद कुमार यादव, सहेतरू यादव, महेतरू यादव, शोमू यादव, परमेश्वर यादव, मंजीत यादव, अजय यादव, सतीश यादव राजू, सरजू यादव, विनोद यादव, अरविंद यादव, अरूण यादव, शंकर यादव, सुखदेव यादव, दिलीप यादव, भागवत यादव, राजकुमार यादव, मनोज यादव, कन्हैया यादव, विजय यादव, सुरेश यादव, अजय यादव, लक्ष्मी यादव, दिनेश राम यादव, रहसराम यादव, जीवन यादव, बहोरन यादव, हर्षलता यादव, संतोष किरण यादव, दुर्गा यादव, पूनम यादव, ममता यादव, विनीता यादव, डॉ.शशि यादव, डॉ.दीपा यादव, सरीता यादव, नम्रता, लक्ष्मीदेवी यादव, रजनी यादव, जयश्री सुमित्रा यादव, शांति यादव, नेहा यादव, पूर्णिमा यादव, अभिलेश यादव, मंजु, प्रिती निशा, मंजू, उर्मिला, उषा, सरोज, जमुना, कल्पना, शशि, रंजना, नीरा, उषा, मीना, गुलाबा, अहिल्या, यशोदा, मालती यादव, प्रसुति यादव, रामदयाल यादव, प्रदीप यादव, रामदयाल यादव, भुरउ यादव, लखन यादव, दिलहरण यादव, संतोष यादव, रामकुमार यादव, उषा यादव, स्नेहा यादव, पायल यादव सहित स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

error: Content is protected !!