Homeराजनीतिछत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, रमन का सीएम भूपेश पर...

छत्तीसगढ़ से नहीं गुजरेगी भारत जोड़ो यात्रा, रमन का सीएम भूपेश पर तंज, कहा- राहुल को बताया गया नक्सल प्रदेश है…

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ छोड़कर पूरे देश में जाएगी? क्योंकि भूपेश बघेल ने उन्हें बताया है छत्तीसगढ़ तो नक्सल प्रदेश है, इसलिए उन्हें यहां आने से डर लगता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी छत्तीसगढ़ इसी देश का हिस्सा है। कांग्रेसी कितनी ही कोशिश कर लें। भारत में ही रहेगा। भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ नहीं आने पर भाजपा इसे सियासी मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। नक्सली समस्या से जूझ रहे छत्तीसगढ़ से इस यात्रा को संभवत: सुरक्षा कारणों से अलग रखा गया है। कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा को लोकसभा चुनाव से पहले बड़े जनसंपर्क अभियान के तौर पर देख रही है। यात्रा का मार्ग भी चुनाव को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। पार्टी को उत्तर के मुकाबले चुनाव में दक्षिणी राज्यों से ज्यादा उम्मीद है। यात्रा में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यात्रा काफी लंबा सफर तय करेगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

2013 में परिवर्तन यात्रा पर हुआ था नक्सली हमला

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक यह यात्रा जाएगी। पड़ोसी राज्यों आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना से यात्रा गुजरेगी, लेकिन यात्रा छत्तीसगढ़ से नहीं आएगी। बता दें कि 25 मई 2013 को माओवाद प्रभावित बस्तर के झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में तत्कालीन PCC चीफ नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार सहित 25 से अधिक कांग्रेस नेताओं की हत्या की गई थी। झीरमघाटी की घटना को देश में अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक पार्टी पर हमला माना जाता है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts