Homeक्राइमVIDEO: संपत्ति विवाद पर हुआ सिर फुडौव्वल, घायल व्यक्ति अस्पताल जानें के...

VIDEO: संपत्ति विवाद पर हुआ सिर फुडौव्वल, घायल व्यक्ति अस्पताल जानें के बजाए क्यों पहुंचा कलेक्ट्रेट… देखें वीडियो…

बिलासपुर। पारिवारिक संपत्ति विवाद में आज कलेक्ट्रेट के पास भाई भाई के बीच सिर फुडौव्वल हो गया l एक भाई ने दूसरे भाई के सर पर डंडे से वार किया। जिसके बाद भाई का सिर फूट गया और वह लहूलुहान होकर कलेक्ट्रेट से खुद बाइक चलाते हुए अस्पताल चला गया। दरअसल खून से लथपथ घायल के मुताबिक़ वह सिविल लाइन थाना अंतर्गत जरहभाठा ईमाम बाड़े के पास रहता है।

पीछले दो माह से उनके परिवार में आपसी सम्पत्ति को लेकर झगड़ा चल रहा है। यह विवाद न्यायालय में भी चल रहा है। जिसके लिए वह और उसका परिवार न्यायालय में बयान देने पहुंचा था। इस बीच भाई भाई में कुछ कहा सुनी हुई और एक भाई ने दुसरे भाई पर डंडे से हमला कर दिया। लघुलुहान घायल भाई कलेक्ट्रेट से बाईक चलाते हुए अस्पताल पहुंच गया है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts