Advertisement
बिलासपुर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ अपने मांग को पूर्ण कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध दिखाई दे रही...

बिलासपुर। लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ अपने मांग को पूर्ण कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध दिखाई दे रही है इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर सहायक कलेक्टर को मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा के अध्यक्षता में नगर निगम के ठेका कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी. डी. सिंह का कहना है कि प्लेसमेंट पर विभागों में कार्यरत कर्मचारी अपने कर्मचारी नहीं है जिस एजेंसी से नियुक्ति हुई है वे उसके कर्मचारी हैं। विद्वागों में जिनकी अनियमित नियुक्ति हुई है वही हमारे कर्मचारी हैं। ठेका कर्मचारी नगर निगम में विगत 12 साल, 10 साल, 8 साल, 5 साल से ईमानदारी पूर्वक अपनी सेवा देते आ रहे हैं। जो कि इनकी जानकारी शासन को नहीं भेजी जा रही है।

उन्हों ने कहा की सभी कर्मचारी विगत कई वर्षों से शासकीय कार्यों का संपादन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं एवं नियमितिकरण के सभी कर्मचारी हकदार हैं। उन्हों ने मुख्यमंत्री से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि उक्त सभी कर्मचारियों की जानकारी सभी विभागों से भेजने हेतु आदेशित करे। ज्ञापन सौंपने वालों में, राजान उड़वो सुरेन्द्र सोनी जितेन्द्र सोनी, रघुवीर सिंह, रवि परिहार, अमित बंजारे संजय केशरवानी, कमल साहू, विपिन कछवाहा, ठेका कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

error: Content is protected !!