Homeराजनीतिछत्तीसगढ़: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 64 उम्मीदवारों के...

छत्तीसगढ़: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 64 उम्मीदवारों के नाम, प्रदेश अध्यक्ष को भी मिला टिकट…देखें पूरी सूची

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपनी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 64 विधानसभा के प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और तीन सांसद को टिकट दिया गया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। अब तक 85 सीटों पर उम्मीद्वारों के नाम घोषित हो गए हैं। पांच पर नाम जारी करना बाकी है।

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 64 सीटों के नामों की घोषणा की है। इससे पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। आज जारी सूची में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पूर्व मंत्री व मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहिले, धमतरी विधायक रंजना साहू व दयालदास बघेल को मौका दिया गया है। बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को मौका दिया गया है। सूची में कुछ दिनों पहले वायरल सूची में शामिल ज्यादातर नाम है।

तीन सांसदों को पार्टी ने उतारा मैदान में

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक इस बार पार्टी ने सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। सरगुजा से सांसद व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं गोमती साय को पत्थल गांव से मौका दिया गया है। इसके अलावा अरूण साव लोरमी विधानसभा से मैदान पर होंगे।

देखें पूरी सूची…

पहली लिस्ट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी लिस्ट…

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts