Advertisement
बिलासपुरराजनीति

शैलेश पाण्डेय ने कहा: केंद्र की भाजपा सरकार ने रेलवे कर्मचारियों की एक मांग भी पूरी नहीं की, बी ग्रेड सिटी का दर्जा नहीं मिलने से अधिकारी कर्मचारी नाराज

बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए रेलवे क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 4 के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व विधायक शैलेश पांडे, कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोती थारवानी तथा पार्षद अजय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कर के सभी बुथ में कांग्रेस को जिताने की अपील की है।

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने रेलवे कर्मचारियों की सिर्फ एक मांग को भी आज तक पूरा नहीं किया। कांग्रेस शासन काल में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार करते हुए रेलवे कर्मचारियों की मांग बिलासपुर को बी ग्रेड सिटी का दर्जा का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा था। लेकिन रेल कर्मचारियों की एक मांग भी भाजपा सरकार ने पूरी नहीं की। और रेलवे कर्मचारी मोदी सरकार से नाराज हैं। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने यह भी कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से बिलासपुर रेलवे जोन के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। रेल कर्मचारियों को भी केंद्र की सरकार ने छला है।

शैलेश पांडे ने कहा है कि भाजपा ने झूठ बोलकर प्रदेश में सत्ता हथिया ली है। कांग्रेस शासन काल में बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार किया गया तथा महानगर की तर्ज पर 70 वार्ड का गठन किया गया ताकि बिलासपुर नगर निगम को बी ग्रेड का दर्जा दिया जा सके। नगर निगम का गठन कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया को बी ग्रेड का सिटी बी ग्रेड का सिटी का दर्जा दिलाने के लिए राज्य शासन के माध्यम से केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया लेकिन आज तक केंद्र की भाजपा सरकार ने बिलासपुर नगर निगम को बी ग्रेड का दर्जा नहीं दिया। जिससे अधिकारी कर्मचारी भी केंद्र की सरकार से नाराज हैं।

रेलवे के अधिकारी कर्मचारियों की सिर्फ एक ही मांग थी उसे भी भाजपा ने पूरा नहीं किया। रेल कर्मचारी तथा रेलवे अधिकारी मोदी सरकार के कामकाज से खुश नहीं है। केंद्र सरकार की नीतियों से केंद्र के कोई भी कर्मचारी खुश नहीं है। रेलवे क्षेत्र में इसके पहले भी भाजपा शासन काल में रेल कर्मचारियों के हित में कोई काम नहीं किया गया।

पूर्व विधायक पांडे ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे भले ही हमारे पक्ष में नहीं आए लेकिन रेलवे क्षेत्र के मतदाता अब ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ‌भाजपा ने रेल कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कोरोना काल के बाद से लगातार यात्री सुविधा बंद कर दी गई, ट्रेन बंद कर दी गई। ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया छोटे स्टेशन में अब कई ट्रेनें नहीं रुकती, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में ज़ोन कार्यालय होने के बावजूद यहां लोगों को यात्री सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। तथा बिलासपुर रेलवे जोन के लोगों के साथ केंद्र की सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। बिलासपुर की जनता के साथ भी केंद्र ने सौतेला व्यवहार किया है।

शैलेश पांडे ने कहा है कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में अब तक भाजपा के जितने भी सांसद हुए हैं वह कुछ बोलते नहीं और बिलासपुर की आवाज को दिल्ली में नहीं उठाते । पीएम मोदी के सामने किसी भाजपा सांसद के सिर उठाने की और बोलने की हिम्मत नहीं होती। देवेंद्र यादव यहां से सांसद बनकर जाएंगे तो बिलासपुर की आवाज को दिल्ली में उठाने तथा बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

बिलासपुर रेलवे जोन में यात्री सुविधा का विस्तार करने के लिए वे छत्तीसगढ़ की जनता के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ खड़े रहेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने कहा है कि रेलवे क्षेत्र में हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दम पर यहां कांग्रेस को बढ़त मिलती आई है और इस बार भी यहां कांग्रेस को बढ़त मिलेगी। पहले रेलवे क्षेत्र से ही कांग्रेस की तरफ जीत होती थी लेकिन भाजपा शासन काल में स्थिति बदली लेकिन आप फिर से देश में बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी से परेशान युवा महिलाएं तथा जनता तथा युवा मतदाता अब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए आगे आ रहे हैं और बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस की जीत सभी के सहयोग से सुनिश्चित होगी।

मोदी की गारंटी के नाम पर भाजपा झूठ बोल रही है। बेरोजगारी तथा महंगाई से आम जनता परेशान हैं। ब्लाक कांग्रेस कमेटी रेलवे क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक में लगभग 300 से अधिक संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने देवेंद्र यादव को जीताने का संकल्प लिया और सभी बुथ प्रभारियों को हर घर में पहुंचकर केंद्र सरकार की विफलताओं तथा महंगाई के मुद्दों को लेकर मतदाताओं के पास जाने पर चर्चा की गई।

error: Content is protected !!