आस्था

बिलासपुर: बाबा इंसान अली के महीना उर्स में प्रदेशभर से इस साल गए हाजियों का लुतरा शरीफ में किया जाएगा सम्मान…

Bilaspur: Hajis from across the state will be honoured at Lutra Sharif this year at Baba Insan Ali's Mahana Urs.

बिलासपुर। सूफी-संत हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के महीना उर्स के मुबारक मौके पर दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने इस वर्ष हज पूरा करके वापस लौटे प्रदेश के हाजी और हज्जनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है।

हाजियों के इस्तेकबाल का यह राज्य स्तरीय प्रोग्राम हुजूर बाबा इंसान अली शाह के महिना उर्स के दिन 24 जुलाई बुधवार को दोपहर 3:00 बजे लुतरा शरीफ दरगाह के समा महफिल हॉल में रखा गया है। जिसमे दरगाह इन्तेज़ामिया कमेटी द्वारा समाज के प्रमुखो के हाथों हाजियों का दस्तारबंदी के साथ निशान-ए-लुतरा से सम्मानित करने का प्रोग्राम तय किया है।

महाना उर्स के दिन दोपहर 12:40 पर दरगाह को ग़ुस्ल दिया जाएगा उसके बाद सलातो-सलाम और शिजरा पढ़ी जाएगी। इस मौके पर आए हुए सभी जायरीनों के हक में दुआ होगी। उर्स के दिन जायरीनों के लिए फिरोज आलम रायपुर वाले की ओर से शुद्ध शाकाहारी लंगर की व्यवस्था की गई है। वही यादव ने दरगाह को फूलों से सजाने की व्यवस्था की है।हाजियों के सम्मान कार्यक्रम में मदरसा दारुल उलूम फैज़ाने बाबा इंसान अली के छात्रों द्वारा नात व मनकबत और तकरीर प्रस्तुत किए जाएंगे।

कमेटी ने प्रदेश के सभी हाजियों की सुविधा के लिए कार्यक्रम में शिरकत करने की जानकारी देने के लिए मोबाइल नंबर 9039162432, 8718047504 जारी किया है। कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने कमेटी द्वारा जारी किए गए मोबाइल नंबर पर अपने आने की जानकारी देने के लिए प्रदेश भर के हाजियों से गुजारिश की है।

error: Content is protected !!
Latest