बिलासपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बिलासपुर के प्रेसिडेंट पद पर अनुराग वाजपेयी के निर्वाचित होने पर क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सहसचिव एवं क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के संरक्षक अनुराग वाजपेयी को सरजू बगीचा स्थित संघ के ऑफिस में माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और मुबारकबाद दी गई।
क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के पदाधिकारियों ने अनुराग वाजपेयी के इलेक्शन को बिलासपुर और समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके सक्सेसफुल टेन्योर के लिए शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने कहा कि वाजपेयी का लंबा एक्सपीरियंस, कुशल लीडरशिप और ऑर्गनाइजेशनल स्किल्स डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को नई डायरेक्शन देने में अहम भूमिका निभाएगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि अनुराग वाजपेयी लंबे समय से क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े रहे हैं और स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। अब डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के रूप में उन्हें मिली नई जिम्मेदारी उनके एक्सपीरियंस और लीडरशिप पर साथियों के भरोसे को दर्शाती है।
इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अधिवक्ता समाज के हितों को मजबूती देने, एसोसिएशन के कामकाज को बेहतर बनाने और नई एनर्जी के साथ कार्य करने में अनुराग वाजपेयी का अनुभव बेहद उपयोगी साबित होगा। सभी ने उनके ब्राइट फ्यूचर और सक्सेसफुल टेन्योर की कामना की।
सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी मुकुल तिवारी, स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी विंटेश अग्रवाल, क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के प्रेसिडेंट नवीन जाजोदिया, सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह सहित आलोक श्रीवास्तव, प्रिंस टुटेजा, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, शरद मुरारका, आनंद तावड़कर, विनय गायकवाड़, कमल सिंह और शाश्वत तिवारी मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अनुराग वाजपेयी को नई जिम्मेदारी के लिए दिल से बधाई और मुबारकबाद देते हुए उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को नई पहचान, मजबूती और बेहतर दिशा मिलेगी। यह जानकारी क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सेक्रेटरी देवेंद्र सिंह द्वारा दी गई।


