बिलासपुर। जी.के. ग्रुप (बिल्डर एंड कॉलोनाइजर्स) के प्रमुख प्रोजेक्ट हेवेंस ग्रीन सिटी में सोमवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम सहित अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा विधिपूर्वक की गई। इस शुभ अवसर पर मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव, बिल्हा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर शहर के विधायक अमर अग्रवाल एवं महापौर पूजा विधानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने मंदिर निर्माण की सराहना करते हुए श्रद्धालुओं को बधाई दी और कहा कि भगवान श्रीराम हमारे जीवन मूल्यों और मर्यादा के प्रतीक हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा से इस पावन स्थल की आध्यात्मिक ऊर्जा और अधिक सशक्त होगी।
जी.के. ग्रुप के प्रयासों की सराहना
जी.के. ग्रुप के संचालक हेमंत मेघराज जीवनानी ने बताया कि हेवेंस ग्रीन सिटी उनका दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रहने वाले निवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए यह भव्य और कलात्मक मंदिर बनवाया गया है, जिससे पूजा-पाठ की सुविधा कॉलोनी परिसर में ही मिल सके और निवासियों को धार्मिक गतिविधियों के लिए दूर न जाना पड़े।
सामाजिक, सांस्कृतिक समर्पण की झलक
इस आयोजन में जी.के. ग्रुप से जुड़े प्रमुख सदस्य मेघराज जीवनानी, सूरज जीवनानी सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा। साथ ही क्रेडाई, चैंबर ऑफ कॉमर्स, सेंट्रल सिंधी पंचायत के प्रमुख पदाधिकारी और समूह के शुभचिंतक भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
गुणवत्ता और विश्वसनीयता की पहचान बना जी.के. ग्रुप
रियल एस्टेट के क्षेत्र में जी.के. ग्रुप ने लगातार गुणवत्ता और विश्वसनीयता की नई मिसालें कायम की हैं। हेवेंस ग्रीन सिटी जैसी योजनाएं न केवल बेहतर जीवनशैली देती हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समर्पण का भी परिचय कराती हैं। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इसी का एक अनुपम उदाहरण है।