Monday, March 9, 2026
Homeराजनीतिगोकने नाला किनारे 1.5 करोड़ की लागत से बनेगी सीसी सड़क: पार्षद...

गोकने नाला किनारे 1.5 करोड़ की लागत से बनेगी सीसी सड़क: पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने किया भूमि पूजन, मिलेगा जाम से राहत…

बिलासपुर, 6 जून 2025 – तिफरा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। लगातार जाम और भारी ट्रैफिक के संकट से जूझ रहे इस क्षेत्र के लोगों को अब एक वैकल्पिक मार्ग मिलने वाला है। गोकने नाला के दोनों किनारों पर बनने वाली सीसी सड़क का भूमि पूजन वार्ड पार्षद गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू ने किया। लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क न सिर्फ यातायात का दबाव कम करेगी, बल्कि क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्था भी बेहतर होगी।

वैकल्पिक मार्ग से मिलेगी बड़ी राहत

तिफरा के बाजार चौक से रायपुर मुख्य मार्ग तक गोकने नाला के दोनों ओर सीसी सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह मार्ग यदुनंदन नगर, तिफरा बस्ती, घुरु जैसे इलाकों से आने-जाने वालों को एक नया विकल्प देगा, जिससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति में सुधार आएगा।

वार्ड के लोगों को मिलेगा स्वच्छ वातावरण

भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद गायत्री साहू ने कहा, “यह सड़क निर्माण सिर्फ यातायात सुविधा ही नहीं, बल्कि स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित जीवनशैली की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। नाला किनारे अब गंदगी कम होगी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी हटेगा।”

जनता में खुशी की लहर

इस परियोजना को लेकर क्षेत्र की जनता में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप मिल रहा है। भूमि पूजन के कार्यक्रम में तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, जोन अध्यक्ष संत सर्वे, रमाकांत साहू, महेश ठाकुर, राजेश साहू, सचिन भवानी, बबलू यादव, रमजान ख़ान, मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights