बिलासपुर। त्रिनेत्र सेवा समिति को शहरवासियों का लगातार व्यापक समर्थन मिल रहा है। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का ही परिणाम है कि अब तक एक करोड़ रुपये की स्वस्फूर्त राशि संग्रहित की जा चुकी है। इसी क्रम में समिति की महत्वपूर्ण बैठक इंटीग्रेटेड कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर, तारबाहर चौक में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रामावतार अग्रवाल ने की।
बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, प्रवीण झा, डॉ. देवेन्द्र सिंह, सतीश कुमार शाह, नवदीप अरोरा, सुरेन्द्र गुम्बर, प्रमोद केडिया, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, आशीष केडिया, मनीष अग्रवाल, मनीष सखूजा, प्रकाश सोंथालिया, जवाहर सराफ, मनीष जैन, राजकुमार केडिया, प्रवीण भार्गव, नवदीप सिंह छाबड़ा, राजीव कुमार छुरा, रामगोपाल करियारे, वाय श्रीनिवास एवं सौरभ सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत वाय श्रीनिवास और राजीव कुमार छुरा द्वारा त्रिनेत्र परियोजना के पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण से हुई। विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि तकनीकी समिति की अगली बैठक 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों और अडानी गैस के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
त्रिनेत्र अभियान के प्रचार-प्रसार को गति देने के लिए एक विशेष प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है। यह समिति फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाएगी। इस समिति की जिम्मेदारी मनीष अग्रवाल को सौंपी गई है, जिसमें प्रवीण भार्गव, आशीष केडिया, प्रकाश सोंथालिया और शंकर राव को सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा, विभिन्न व्यावसायिक संगठनों को त्रिनेत्र अभियान से जोड़ने और उनका सहयोग सुनिश्चित करने के लिए सुनील सोंथालिया की अध्यक्षता में एक अलग समिति बनाई गई है। वहीं गणमान्य नागरिकों एवं व्यावसायिक संगठनों से सहयोग जुटाने हेतु प्रवीण झा की अध्यक्षता में एक अन्य समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सुरेन्द्र गुम्बर, प्रमोद केडिया, सतीश शाह, विनोद मेघानी, परमजीत सिंह सलूजा, केतन सुतारिया, विनोद जैन, प्रमोद जैन और कमल सोनी को शामिल किया गया है।
बैठक में सभी सदस्यों ने एक स्वर में त्रिनेत्र अभियान को जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और शहर में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।


