Homeखेलआईसीसी विश्व कप 2019 पॉइंट टेबल: इंग्लैंड की हार के बाद कुछ...

आईसीसी विश्व कप 2019 पॉइंट टेबल: इंग्लैंड की हार के बाद कुछ ऐसे बदला समीकरण…

आईसीसी विश्व कप में श्रीलंका ने इंग्लैंड को हराकर सबको चौंका डाला। इस मैच के बाद प्वॉइंट टेबल में कुछ बदलाव हुए हैं। श्रीलंका बांग्लादेश से ऊपर पांचवें स्थान पर आ गया है।

आईसीसी विश्व कप में शुक्रवार (21 जून) को इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रोमांचक मैच देखने को मिला। इंग्लैंड को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। लसिथ मलिंगा की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की पूरी टीम 212 रनों पर ऑलआउट हो गई। लो स्कोरिंग इस मैच के बाद प्वॉइंट टेबल में भी कुछ बदलाव हुए हैं। इंग्लैंड हालांकि अभी भी तीसरे नंबर पर बना हुआ है, लेकिन श्रीलंका बांग्लादेश से ऊपर पांचवें नंबर पर आ गई है।

भारत का आज मुकाबला अफगानिस्तान से होना है। ऐसे में भारत अगर जीत दर्ज करता है तो तीसरे नंबर पर आ जाएगा और इंग्लैंड चौथे नंबर पर खिसक जाएगा। इंग्लैंड को अपने बचे मैच न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ खेलने हैं, ऐसे में इस हार के बाद उनकी राह कुछ मुश्किल हो सकती है।

पोजिशन टीम मैच जीते हारे नतीजा नहीं प्वॉइंट्स नेट रनरेट

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts