आस्था

महिला सिपाही ने कंधे पर उठाकर कराएं माता के दर्शन, लकवाग्रस्त महिला नहीं चढ़ पा रही थी मंदिर की सैकड़ों सीढ़ियां

डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व पर लाखों श्राद्धलु मां बम्लेश्वरी के दर्शनों के लिए आते है, भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग हर समय सतर्क रहता है, शुक्रवार को माँ बम्लेश्वरी मन्दिर में ड्यूटी कर रही आरक्षक पूजा देवांगन ने अनोखी मिसाल पेश की ।

दरअसल मन्दिर की सीढ़ियों को चढ़ते हुए एक महिला की अचानक तबियत खराब हो गई। महिला को पहले से लकवा तथा अन्य बीमारी थी। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक महिला की तबियत बिगड़ने लगी। इस दौरान मेले सुरक्षा में ड्यूटी कर रही महिला सिपाही ने स्थिति को भांप लिया।

महिला सिपाही ने बीमार पीड़िता को अपने कंधे पर उठाकर माता के गर्भ गृह तक पहुंचाया और माता के दर्शन कराये। महिला सिपाही की निस्वार्थ सेवाभाव से यहां मौजूद श्रध्दालु गदगद हो गए। महिला सिपाही की सोशल मीडिया में तारीफ़ हो रही है। महिला सिपाही की सेवा देखकर उसे को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी चर्चाएं भी हैं।

error: Content is protected !!
Latest