Homeअन्यकांग्रेस नेताओं के साथ टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे भाजपा प्रवक्ता,...

कांग्रेस नेताओं के साथ टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे भाजपा प्रवक्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी नेताओं को कांग्रेस नेताओं के साथ टीवी डिबेट और किसी संवाद में शामिल होने पर रोक लगा दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने शुक्रवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के निर्देशानुसार अब से कांग्रेस के साथ भाजपा किसी भी टीवी डिबेट या अन्य संवाद में शामिल नहीं होंगे।

इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष उसेंडी ने कहा है कि सत्ता के अहंकार में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता लगातार जिस तरह असत्य कथन और अभद्र आचरण कर रहे हैं, उसे देखते हुए पार्टी ने ऐसा फैसला लिया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार भाजपा नेताओं को अपमानित किया जा रहा है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts