Wednesday, March 4, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ी: अजित जोगी की सेहत में कोई सुधार नहीं, वेंटीलेटर से ही...

छत्तीसगढ़ी: अजित जोगी की सेहत में कोई सुधार नहीं, वेंटीलेटर से ही ले पा रहे सांस…विदेशी डॉक्टरों से लिया जा रहा है सलाह…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टरों को कुछ विशेष सफलता नहीं मिल पा रही है। जोगी का उपचार राजधानी रायपुर के नारायणा अस्पताल में बीते पखवाड़े भर से जारी है। जोगी के स्वास्थ्य में अभी हीमो डायनेमिकली स्थिर है। वहीं कल देर रात जोगी के रक्तचाप और हार्ट रेट में जो उतार-चढ़ाव हो रहे थे, इस पर डॉक्टरों की टीम ने नियंत्रण पाया है।

डॉ. सुनील खेमका ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार अजीत जोगी की बारीकी से निगरानी की जा रही है। उनकी एक एक गतिविधि पर डॉक्टर की पूरी टीम अपनी नजर बनाए हुए है। बहुत कोशिशों के बाद अब जोगी का ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट नियंत्रण में आया है। उन्होंने कहा कि जोगी अब भी कोमा में ही है और वेंटिलेटर के माध्यम से ही उन्हें सांस दी जा रही है। खेमका ने इस बात पर भी जोर दिया कि हालांकि ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट कंट्रोल में आने के बाद भी अजीत जोगी की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

वहीं डॉक्टर सुनील खेमका ने बताया कि जोगी की तबियत ठीक करने के लिए देश के सभी वरिष्ठ चिकित्सकों और विदेश के भी कई डॉक्टरों से मश्वरा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मस्तिष्क को सक्रीय करने के साथ ही हम उन्हें सामान्य करने की स्थिति पर हर संभव कोशिश कर रहे है।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights