Wednesday, February 25, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना अपडेट: देश में एक्टिव केसों की संख्या 1.11 लाख, बीते 24...

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव केसों की संख्या 1.11 लाख, बीते 24 घंटों में 16,103 मामले, 31 मौतें…

देश में कोरोना वायरस के केसों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच एक्टिव केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार (3 जुलाई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 16,103 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं इस दौरान 31 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक दिनों में कुल 13,929 मरीज कोरोना से डिस्चार्ज हुए हैं। 03 जुलाई को दैनिक सकारात्मकता दर 4.27 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

एक्टिव केस 1 लाख 11 हजार के पार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,11,711 हो गए हैं। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,09,568 थे। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 2,143 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को कोविड के सक्रिय मामले 1,02,601 थे। 1 मार्च को यह घटकर 92,472 रह गया था। लेकिन अब फिर बढ़ रहे हैं।

देश में क्या है कोरोना का स्थिति

भारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5,25,199 है। भारत में कोविड-19 महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में अब तक कोरोना से कुल हुई रिकवरी 4,28,65,519 हो गया है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है।

वैक्सीनेशन आंकड़ा 197.95 करोड़ से अधिक

देश में कोरोना का वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,97,95,72,963 है। देश में बीते 24 घंटों में 10 लाख 10 हजार 652 वैकसीन डोज दी गई है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को कोविड -19 के 678 केस और 2 मौतें हुई हैं। दिल्ली में दैनिक सकारात्मकता दर 3.98 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights