Monday, February 2, 2026
Homeज्योतिष ज्ञानआज का राशिफल (16 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन...

आज का राशिफल (16 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल (16 अप्रैल 2018): जानिए कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

मेष :- बुद्धिमत्ता से आप हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद भी हो सकता है।

वृष :- अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, रिश्तों में ज्यादा अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता उत्पन्न होगी।

मिथुन :- भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, रोजगार में लाभकारी अवसर मिलेंगे।

कर्क :- भौतिक-सुख साधनों में खर्चा होने की संभावना, रोजगार में अच्छे आसार प्रसन्नता लाएंगे। पारिवारिक चिंताओं से मन ग्रसित रहेगा।

सिंह :- घरेलू दायित्वों की कुशल पूर्ति हेतु आपकी महत्ता बढ़ेगी, मन पूरे दिन पूजा-पाठ में केंद्रित होगा।

कन्या :- भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है, सगे-सम्बन्धियों में व्यवहार कुशल बने।

तुला :- दुविधाओं को त्याग सही एवं स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है किंतु रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट को जन्म देंगी।

वृश्चिक :- निकट संबंधों मे मधुर वाणी का प्रयोग करें, क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

धनु :- दूसरों की सफलता देख अपने अंदर हीनता न आने दें, समय का पूर्ण उपयोग करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।

मकर :- भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना प्रगति का सूचक है। अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। धनागम के नये स्रोत बनेंगे।

कुंभ :- किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन-व्यवस्था के लिए मन में चिंता हो सकती है। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी।

मीन :- राजनीति से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा, प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे किंतु सामाजिक मर्यादा का ध्यान रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे।

राशिफल – 16 अप्रैल 2018

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights