Sunday, March 15, 2026
Homeराजनीतिअब 'Hello...नहीं फोन उठाने पर कहना होगा ये शब्द', सरकारी दफ्तरों के...

अब ‘Hello…नहीं फोन उठाने पर कहना होगा ये शब्द’, सरकारी दफ्तरों के लिए जारी हुआ आदेश

महाराष्ट्र के सभी सरकारी दफ्तरों में अफसरों एवं कर्मचारियों को कॉल आने पर अब अनिवार्य तौर पर नमस्ते की जगह ‘वंदे मातरम’ बोलना होगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुंगतीवार ने इसका ऐलान किया। उन्होंने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार के सभी अफसरों को दफ्तरों में फोन कॉल आने पर नमस्ते की जगह ‘वंदे मातरम’ कहना होगा। इसके लिए शीघ्र ही एक आदेश जारी किए जाएगा।

मुंगतीवार ने कहा, हम स्वतंत्रता के 76वें वर्षों में प्रवेश कर रहे हैं। हम अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता का) मना रहे हैं। इसलिए मैं चाहता हूं कि अफसर नमस्ते की जगह फोन पर ‘वंदे मातरम’ कहें। उन्होंने कहा कि औपचारिक सरकारी आदेश 18 अगस्त तक आ जाएगा। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि प्रदेश के सभी सरकारी अफसर अगले वर्ष 26 जनवरी तक ‘वंदे मातरम’ (फोन पर) कहें।

वही इस बीच राजनीतिक उथल-पुथल एवं हाल ही में महाराष्ट्र में 18 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने आज राज्य मंत्रिमंडल में नव नियुक्त मंत्रियों को विभागों के आवंटन का ऐलान किया, जिसमें डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को प्रमुख भूमिकाएं तथा मंत्रालय मिले। शिंदे सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना एवं जनसंपर्क, लोक निर्माण विभाग एवं कई अन्य प्रमुख विभागों को देखेंगे जो अन्य मंत्रियों को आवंटित नहीं किए गए हैं। फडणवीस के पास गृह, वित्त एवं योजना, कानून और न्याय, जल संसाधन और कमांड एरिया विकास, आवास, ऊर्जा, प्रोटोकॉल विभाग होंगे। वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय कार्य आवंटित किया गया था, जबकि रवींद्र चव्हाण को लोक निर्माण (सार्वजनिक उद्यमों को छोड़कर), खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्रालय सौंपा गया था।

spot_img

advertisement

spot_img
RELATED ARTICLES

Recent posts

error: Content is protected !!
Latest
Verified by MonsterInsights